Homeदेश-समाजअब 'रामचरितमानस' का जीवन दर्शन पढ़ेंगे BA के छात्र, MP के सिलेबस में महाभारत,...

अब ‘रामचरितमानस’ का जीवन दर्शन पढ़ेंगे BA के छात्र, MP के सिलेबस में महाभारत, योग और ध्यान भी शामिल

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदेश के कॉलेजों में बीए फर्स्ट ईयर के नए सिलेबस में महाभारत, रामचरितमानस, योग और ध्यान शामिल किए गए हैं। वहीं, अंग्रेजी के फाउंडेशन कोर्स में फर्स्ट ईयर के छात्रों को सी राजगोपालचारी की महाभारत की प्रस्तावना पढ़ाई जाएगी।

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग ने बीए के प्रथम वर्ष में रामचरितमानस का पाठ पढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सत्र से ही पाठ्यक्रम में ‘रामचरितमानस का व्यावहारिक दर्शन’ को शामिल कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसे दर्शन शास्त्र विषय में रखा गया है, जिसका 100 नंबर का पेपर रहेगा। यह सभी छात्रों के लिए जरूरी नहीं होगा, बल्कि वैकल्पिक रहेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र अब से रामचरितमानस का जीवन दर्शन पढ़ेंगे। दर्शन शास्त्र के प्रोफेसर छात्रों को रामचरितमानस का पाठ पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जब युवा पढ़ेंगे तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तरह उनमें चरित्र का निर्माण होगा। भगवान राम के चरित्र में कला, साहित्य और संस्कार है। मंत्री ने कहा कि राम के दर्शन से छात्र चरित्र निर्माण कर सकते हैं। यह वैकल्पिक होगा, जिसे कॉलेज में हिंदी और दर्शन विषय हैं।

दरअसल, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदेश के कॉलेजों में बीए फर्स्ट ईयर के नए सिलेबस में महाभारत, रामचरितमानस, योग और ध्यान शामिल किए गए हैं। वहीं, अंग्रेजी के फाउंडेशन कोर्स में फर्स्ट ईयर के छात्रों को सी राजगोपालचारी की महाभारत की प्रस्तावना पढ़ाई जाएगी। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा, योग और ध्यान को भी तीसरे फाउंडेशन कोर्स के रूप में पेश किया गया है। इसमें ओम ध्यान और मंत्रों का पाठ शामिल है।

बता दें कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों का व्यक्तित्व विकास और उन्हें जीवन मूल्यों से रूबरू करवाना है, जिसकी समाज में आज जरूरत है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -