Homeदेश-समाजअब्दुल सफवान, मुजामिल, रिजवान, सफी समेत 8 ने की सुहास शेट्टी की हत्या... ₹5...

अब्दुल सफवान, मुजामिल, रिजवान, सफी समेत 8 ने की सुहास शेट्टी की हत्या… ₹5 लाख में मर्डर की डील: 2 बुर्का वाली पर भी हो रही जाँच

पुलिस कमिश्वर अनुपम अग्रवाल ने बताया है कि हत्या की साजिश को 8 लोगों के ग्रुप ने मिलकर अंजाम दिया था। इनमें मुख्य आरोपित शांतिगुड्डे निवासी अब्दुल सफ़वान है, जो कि पेशे से ड्राइवर है। इसके साथ मोहम्मद मुजामिल जो कि सऊदी अरब में सेल्समैन की नौकरी करती है। इसकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी।

कर्नाटक के मंगलुरु में हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सुहास शेट्टी की हत्या अब्दुल सफवान गैंग ने की थी। हत्या की पहले से पूरीसाजिश रची गई थी और इसके ;लिए ₹5 लाख की फिरौती भी ली गई थी।

कर्नाटक के मंगलुरु में 3 मई 2025 को राज्य के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वरा ने प्रेस वार्ता करते हुए इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपितों को मंगलुरु जिले के विभिन्न क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्वर अनुपम अग्रवाल ने बताया है कि हत्या की साजिश को 8 लोगों के ग्रुप ने मिलकर अंजाम दिया था। इनमें मुख्य आरोपित शांतिगुड्डे निवासी अब्दुल सफ़वान है, जो कि पेशे से ड्राइवर है। इसके साथ मोहम्मद मुजामिल जो कि सऊदी अरब में सेल्समैन की नौकरी करती है। इसकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी।

हत्या में शामिल इसी का साथी जोकाटे निवासी मोहम्मद रिजवान भी सऊदी अरब में नौकरी करता है। इनके अलावा कुरसुगुड्डे निवासी कलंधर शफी, रंजीत नागराज और मृतक फासिल के भाई आदिल महरूफ भी हत्या में शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि सुहास की मौत की साजिश अब्दुल सफ़वान ने रची थी। उन्होंने बताया है कि अब्दुल पर साल 2023 में हमला किया गया था। इसी के बाद से उसने बदला लेने की ठान ली थी। इसकी प्लानिंग करते हुए उसने अपने साथी आदिल महरूफ को भी जोड़ लिया, जो कि मृतक फाज़िल का भाई था।

सुहास को मारने के लिए ₹5 लाख रुपये में डील की गई थी। इसके लिए ₹3 लाख रुपये पहले ही दे दिए गए थे। इसके अलावा सुहास की हत्या हत्या फाजिल की मौत का बदला लेने के मंसूबे से की गई थी। पुलिस कमिश्वर ने बताया कि सफवान और आदिल महरूफ के इरादे मिलते-जुलते थे। दोनों को बदला लेना था। इसलिए उन्होंने साथ मिलकर काम किया और हत्या की।

हत्या का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में पुलिस कमिश्वर ने कहा है कि वीडियो में दिख रही दो बुर्का पहनी महिलाएँ एक आरोपित की रिश्तेदार हैं। उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि 1 मई 2025 को हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई थी। यह हत्यारे स्विफ्ट गाड़ी और पिकअप में बैठकर आए थे। उन्होंने सुहास शेट्टी के ऊपर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इसके बाद भी बदमाश उन पर जानलेवा हमला करते रहे। इस हत्या के बाद हिन्दू संगठनों ने मंगलुरु में प्रदर्शन किया था।

भाजपा ने सुहास शेट्टी के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह हिन्दुओं के साथ हत्या के बाद खड़ी नहीं होती।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत-म्यांमार-थाईलैंड हाईवे चीन-पाकिस्तान के CPEC को देगा मात, लुक-ईस्ट नीति को मिलेगी मजबूती: जानिए क्यों 24 साल में भी पूरा नहीं हो पाया ये...

इंडिया-म्यांमार-थाईलैंड (आईएमटी) प्रोजेक्ट सामरिक मोर्चे पर चीन के बहुप्रचारित सीपीईसी को सीधी और करारी टक्कर देने का दम रखता है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।
- विज्ञापन -