Homeदेश-समाज1 कार, 6 सवार, वायरल वीडियो में बुर्के वाली भी दिखी… कर्नाटक में बीच...

1 कार, 6 सवार, वायरल वीडियो में बुर्के वाली भी दिखी… कर्नाटक में बीच सड़क पर हिंदू कार्यकर्ता को काट डाला, अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब: पीड़ित परिवार को ₹25 लाख देगी BJP

सुहास शेट्टी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों से जुड़े रहे थे। उनकी हत्या के बाद हिन्दू संगठनों ने उनके गाँव तक बड़ी अंतिम यात्रा निकाली है। भाजपा ने उनके परिवार को ₹25 लाख देने की घोषणा की है।

कर्नाटक के मंगलुरु में एक हिन्दू कार्यकर्ता की बीच सड़क पर घेर कर हत्या कर दी गई। मृतक बजरंग दल का पूर्व कार्यकर्ता था। मृतक हिन्दू कार्यकर्ता का नाम सुहास शेट्टी है। सुहास शेट्टी की गाड़ी को बीच सड़क पर रोक कर हमला किया गया। अस्पताल ले जाते हुए सुहास शेट्टी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अब जाँच कर रही है।

गाड़ी से आए, घेर कर मारा

यह घटना गुरुवार (1 मई, 2025) को मंगलुरु के बाजपे थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया है कि सुहास शेट्टी गुरुवार रात एक गाड़ी से रात को कुछ दोस्तों के साथ निकले हुए थे। रात करीब 8:30 बजे उन्हें किनिपाडावु पेट्रोल पम्प के पास एक दूसरी स्विफ्ट गाड़ी और एक पिकअप में भर कर आए गुंडों ने घेर लिया। बताया गया कि उनकी गाड़ी इसी बीच एक जगह टकरा गई।

इसके बाद उन्होंने सुहास शेट्टी के ऊपर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सुहास शेट्टी इस दौरान सड़क पर गिर गए। उन पर लगातार जानलेवा हमले यह हत्यारे करते रहे। इसके कथित वीडियो भी सामने आए हैं, इसमें दिखता है कि एक को सड़क पर गिरा कर उस पर हमले हो रहे हैं और आसपास बड़ी भीड़ जमा है।

वायरल वीडियो में हत्यारे कुछ चिल्लाते हैं। बताया गया है कि जहाँ हत्या हुई है वह मुस्लिम बहुल इलाका है। वीडियो में भी कुछ लोग टोपी लगाए दिखाई पड़ते हैं। हमले के बाद सुहास शेट्टी के हत्यारे भाग गए। जानलेवा हमले के चलते सुहास शेट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। सुहास के दोस्त भी इस हमले में घायल हुए हैं।

पुलिस के हाथ खाली

उनके घायल दोस्तों का इलाज चल रहा है। इस जघन्य हमले में मारे गए सुहास शेट्टी जिले के भीतर बड़ा हिन्दूवादी नाम थे। सुहास शेट्टी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों से जुड़े रहे थे। उन पर 2022 में एक मुस्लिम युवक की हत्या का आरोप भी लगा था। सुहास शेट्टी इसी मामले में जमानत पर बाहर थे।

पुलिस ने इस मामले में अब FIR दर्ज कर ली है और हत्यारों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने कहा है कि उसने हत्यारों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश कर रही है। पुलिस खबर लिखे जाने तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

सुहास की मौत के बाद विश्व हिन्दू परिषद और अन्य हिन्दू संगठनों ने उनके गाँव तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में हिन्दू कार्यकर्ता और भाजपा के कई विधायक और बाकी नेता शामिल हुए हैं। यह अंतिम यात्रा कई किलोमीटर तक निकाली गई।

सुहास शेट्टी के परिवार से कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेन्द्र और नेता प्रतिपक्ष R अशोक ने भी मुलाक़ात की है। उन्होंने उनके गाँव जाकर श्रद्धांजलि भी दी है। भाजपा ने सुहास शेट्टी के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह हिन्दुओं के साथ हत्या के बाद खड़ी नहीं होती।

प्रवीण नेट्टारू की तरह हुई हत्या

सुहास शेट्टी की हत्या ने 2022 में हुई प्रवीण नेट्टारु की हत्या की दुखद यादें ताजा कर दी हैं। गौरतलब है कि 26 जुलाई 2022 को दक्षिण कन्नड़ जिले में इस्लामी आतंकियों ने भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू को कुल्हाड़ी से उस वक़्त काट दिया था, जब वे दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। 

नेट्टारू की हत्या PFI के आतंकियों ने की थी। इस मामले में अब तक 19 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। PFI ने अपना डर बनाने के लिए यह हत्या करवाई थी। प्रवीण नेट्टारू को भी सुहास शेट्टी की तरह घेर कर मारा गया था। सुहास शेट्टी मामले में भी शक की सुई कट्टरपंथियों की तरफ ही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -