Homeदेश-समाजमटन बेचने वाले शोएब शफी ने इंस्टाग्राम से 15 साल की हिन्दू छात्रा को...

मटन बेचने वाले शोएब शफी ने इंस्टाग्राम से 15 साल की हिन्दू छात्रा को फाँसा, 10 महीने से कर रहा था बलात्कार: गर्भपात भी कराया, स्कूल जाते समय करता था पीछा

यह पूरा मामला खटोदरा थाना क्षेत्र का है। आरोपित शोएब शफी शेख भटार रोड का रहने वाला है। वहाँ वह मटन शॉप पर काम करता था।

सूरत में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहाँ मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों और नाबालिगों को अपने प्रेम जाल में फँसाते हैं और उनकी रेप या हत्या का मामला सामने आता है। ऐसा ही एक ताजा मामला सूरत के भटार में सामने आया है। एक युवक शोएब शफी शेख ने एक हिंदू नाबालिग को न सिर्फ अपने प्रेमजाल में फँसाया बल्कि पिछले 10 महीने से उसके साथ अलग-अलग जगहों पर रेप करता रहा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला खटोदरा थाना क्षेत्र का है। आरोपित शोएब शफी शेख भटार रोड का रहने वाला है। वहाँ वह मटन शॉप पर काम करता था। वह इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आया। इसके बाद वह नाबालिग के पीछे पड़ गया। जब वह स्कूल जाती थी तो वह उसका पीछा करता था। किसी तरह उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे व्हाट्सएप्प पर कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। आगे चलकर उसने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फँसा लिया।

‘मैं तुम्हें तुम्हारे परिवार से भी बेहतर रखूँगा’ 

जब नाबालिग पहले शोएब की बातों में नहीं आई, तो उसने उसे “मैं तुमसे प्यार करता हूँ, मैं तुम्हारे परिवार से बेहतर व्यवहार करूँगा।” जैसी बातें कहकर उसे लुभाने की कोशिश की। आख़िरकार वह सफल हो गया और एक बार जब उसके घर पर कोई नहीं था तो उसने नाबालिग को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और पहली बार उसके साथ जबरन बलात्कार किया। रेप के बाद जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी कराया। कुछ दिन पहले जब परिजनों को शक हुआ तो परिजनों ने पूछताछ की, जिसमें सारी हकीकत सामने आ गई।

वहीं इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि 10 महीने तक शोएब अक्सर नाबालिग को अपने घर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। लड़की की माँ की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपित नाबालिग को सूरत के अलथान गार्डन में बुलाता था और वहाँ भी उसके साथ रेप  किया था। 

सगीरा ने स्कूल जाना बंद किया तो खुली पोल 

जब नाबालिग ने पिछले 15 दिनों तक स्कूल जाना और ट्यूशन बंद कर दिया, तो उसकी माँ को शक हुआ। जबकि नाबालिग ने शोएब से पीछा छुड़ाने के लिए ऐसा किया था जो पिछले 10 महीने से उसका बलात्कार कर रहा था। उसे डर था कि अगर वह स्कूल या ट्यूशन जाने के लिए घर से बाहर जाएगी तो शोएब उसे दोबारा पकड़ लेगा और उसके साथ रेप करेगा। 

अपनी बेटी में इस बदलाव को देखकर उसकी माँ ने संदेह होने पर उससे पूछताछ की तो नाबालिग ने उन्हें सारी बात बता दी। माँ ने जब अपनी बेटी की सच्चाई जानी तो उनके होश उड़ गए। वह तुरंत खटोदरा पुलिस स्टेशन पहुँची और आरोपित शोएब शफी शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं माँ की गुहार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर शोएब शफी शेख को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जाँच जारी है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल के आदिनाथ मंदिर को वापस पाने में जुटे सनातनी, इस्लामी आक्रांताओं ने कब्जा कर बना दी थी अदीना मस्जिद: जानिए कब से चल...

बंगाल की अदीना 'मस्जिद' के पास हिंदू संगठन ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। हिंदुओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढाँचा एक प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है।

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।
- विज्ञापन -