Homeदेश-समाजस्वीमिंग पुल में 6 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाले राजस्थान...

स्वीमिंग पुल में 6 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाले राजस्थान के Dy SP सैनी और महिला कॉन्स्टेबल सेवा से बर्खास्त, दोनों जेल में हैं बंद

10 जुलाई को पुष्कर के रिसॉर्ट में दोनों ने एक अश्लील वीडियो बनाया था। इसमें महिला कॉन्स्टेबल का 6 साल का बच्चा भी था। दोनों बच्चे का बर्थडे मनाने के लिए रिसॉर्ट गए थे। वहाँ दोनों बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आए थे।

राजस्थान के पुष्कर में स्विमिंग पुल में 6 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में राज्य सरकार ने निलंबित पुलिस उपाधीक्षक हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने गत 8 सितंबर 2021 को दोनों को निलंबित कर दिया था।

मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने हीरालाल व कॉन्स्टेबल के मोबाइल रिकाॅर्ड खंगाले थे, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि दोनों हर रोज कई बार फोन पर बातें करते थे। एक साल में इनके बीच में 5,500 से ज्यादा कॉल किए गए थे। हीरालाल के मोबाइल की लोकेशन भी ज्यादातर कालवाड़ में मिली थी।

अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हीरालाल सैनी को पुलिस हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन वह पुलिस हेडक्वार्टर में नहीं पहुँचा, बल्कि महिला कॉन्स्टेबल के साथ उदयपुर के होटल में गया था। वहाँ दोनों एक ही कमरे में रुके हुए थे। एसओजी ने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारी हीरालाल सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद महिला कांस्टेबल को 12 सितंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि 10 जुलाई को पुष्कर के रिसॉर्ट में दोनों ने एक अश्लील वीडियो बनाया था। इसमें महिला कॉन्स्टेबल का 6 साल का बच्चा भी था। दोनों बच्चे का बर्थडे मनाने के लिए रिसॉर्ट गए थे। वहाँ दोनों बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आए थे। यह मामला तब सामने आया जब महिला कॉन्स्टेबल वीडियो को अलग फोल्डर में सेव कर रही थी, तभी वीडियो वॉट्सऐप के स्टेटस पर लग गया था। महिला के भाई-भाभी ने ही उसे फोन कर वीडियो के बारे में बताया था। उसके वीडियो को काफी लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। इसके बाद महिला के पति ने उससे तला​क माँगा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।
- विज्ञापन -