Homeदेश-समाजविज्ञान का मास्टर हबीब मोहम्मद, 9वीं की छात्रा को कॉल कर करता था तंग:...

विज्ञान का मास्टर हबीब मोहम्मद, 9वीं की छात्रा को कॉल कर करता था तंग: स्कूल की कई छात्राओं पर किए गंदे कमेंट

मुदुकुलाथुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर हबीब मोहम्मद को गिरफ्तार किया और POCSO अधिनियम की धारा 11 एवं 12 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुदुकुलाथुर में एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कार्यरत 38 वर्षीय शिक्षक को कक्षा 9 की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु पुलिस ने शिक्षक की पहचान ए. हबीब मोहम्मद के रूप में की है, जो स्कूल में विज्ञान पढ़ाता था। हबीब मोहम्मद फोन कॉल के जरिए कक्षा 9 की छात्रा का यौन उत्पीड़न करता था। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को इस कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप मिला है, जिसमें एक व्यक्ति को बच्चे के साथ यौन अनुचित बातचीत करते हुए और उसके माता-पिता की जानकारी के बिना उसे अपने घर में बुलाते हुए सुना गया था। बताया जा रहा है कि यह आवाज हबीब मोहम्मद की ही है।

क्लिप में उस व्यक्ति को स्कूल में पढ़ने वाली कई अन्य लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। आरोप है कि शिक्षक हबीब मोहम्मद ने अच्छे अंक देने के बदले बच्चे को यौन क्रिया के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी। लड़की ने अपने परिवार को यौन उत्पीड़न के बारे में सूचित किया था, जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस लोयोला इग्नाटियस और मुदुकुलाथुर पुलिस के नेतृत्व में एक टीम ने मामले की जाँच की। मुदुकुलाथुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर हबीब मोहम्मद को गिरफ्तार किया और POCSO अधिनियम की धारा 11 एवं 12 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के बाद रामनाथपुरम जिला पुलिस ने उस शिक्षक के यौन हिंसा का सामना करने वाली छात्राओं को आगे आने और ऐसे मामलों के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया है। पुलिस ने वादा किया है कि छात्राओं के नाम को गुप्त रखा जाएगा।

एसपी ई कार्तिक ने ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बीच, मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्य मूर्ति ने कहा कि नौ साल से इस स्कूल में पढ़ा रहे आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -