Homeदेश-समाजलड़कियों के नंबर चुरा कर उन्हें अश्लील फोटो-वीडियो भेजता था मिस्त्री तस्लीम, UP पुलिस...

लड़कियों के नंबर चुरा कर उन्हें अश्लील फोटो-वीडियो भेजता था मिस्त्री तस्लीम, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिस्त्री तस्लीम फेसबुक और व्हाट्सग्रुप से लड़कियों के नंबर चुराता था इसके बाद अश्लील फोटो, वीडियो भेजता था। पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम के पास फ़र्ज़ी आईडी और सिम कार्ड भी बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम नाम के टीवी मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। तस्लीम पर आरोप है कि वह व्हाट्सएप ग्रुप में लड़कियों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेजता था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपित तस्लीम पर आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित बशीर खान क्षेत्र की है। यहाँ यूपी पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच (cyber crime branch) ने शनिवार (16 जनवरी 2021) को तस्लीम को गिरफ्तार किया। 30 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम पेशे से टीवी मैकेनिक है।

तस्लीम पर आरोप है कि वह अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सएप ग्रुप में लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो भेजता था। तस्लीम की इन हरकतों से परेशान होकर एक लड़की ने उसकी पुलिस में शिकायत कर दी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ घटना पर पुलिस का कहना है कि मैकेनिक तस्लीम फेसबुक और व्हाट्सग्रुप से लड़कियों के नंबर चुराता था इसके बाद अश्लील फोटो, वीडियो भेजता था। पुलिस ने मोहम्मद तस्लीम के पास फ़र्ज़ी आईडी और सिम कार्ड भी बरामद किया है। 

पीलीभीत कोतवाली के एसएचओ श्रीकांत द्विवेदी ने इस घटना पर कहा, “मामले के आरोपित मोहम्मद तस्लीम पर आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हकत करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (information technology act) की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। वह फ़िलहाल पुलिस की गिरफ़्त में है और मामले की जाँच जारी है।” 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -