Homeदेश-समाजसाउथ के जिस एक्टर ने खाया था ज​हर, उनकी अस्पताल में मौत: पुलिस को...

साउथ के जिस एक्टर ने खाया था ज​हर, उनकी अस्पताल में मौत: पुलिस को बिना बताए परिवार को सौंप दिया शव, सुसाइड की वजह पता नहीं

10 जनवरी को जहर खाने के बाद सुधीर अपने रिश्तेदार के घर हैदराबाद के कोंडापुर गए थे। वहाँ उन्होंने अपने हालात के बारे में बताया। रिश्तेदारों ने उन्हें उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहाँ से 21 जनवरी को उन्हें विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सुधीर वर्मा की मौत हो गई है। सोमवार (23 जनवरी 2023) को विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा। पिछले कुछ समय से तेलुगू अभिनेता सुधीर मानसिक तनाव में थे। हालाँकि उनकी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

सुधीर ने 10 जनवरी 2023 को वारंगल में जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसके बाद उन्हें उस्मानिया हॉस्पिटल ले जाया गया था। बेह​तर इलाज के लिए उन्हें 21 जनवरी को विशाखापट्टनम के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

सुधीर की मौत की पुष्टि उनके साथी कलाकार सुधाकर ने ट्वीट कर की है। उन्होंने कहा है कि सुधीर की मौत हो चुकी है और इस सच को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। सुधीर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 जनवरी को जहर खाने के बाद सुधीर अपने रिश्तेदार के घर हैदराबाद के कोंडापुर गए थे। वहाँ उन्होंने अपने हालात के बारे में बताया। रिश्तेदारों ने उन्हें उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहाँ से 21 जनवरी को उन्हें विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहाँ शिफ्ट होने के 2 दिनों के बाद उनकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। मृत्यु से पहले महारानीपेटा थाना पुलिस ने अभिनेता का बयान भी दर्ज किया था। मौत के बाद उनका शव अस्पताल ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस का कहना है कि सुधीर की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचित किए शव उनके परिवार वालों को सौंपने के कारण अस्पताल को सम्मन जारी किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक यह मेडिको लीगल केस था, जिसमें पोस्टमार्टम जरूरी था। गौरतलब है कि साल 2013 से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले सुधीर वर्मा की पहली फिल्म ‘स्वामी रा रा’ थी। साल 2016 में आई उनकी फिल्म कुंदनपु बोरम्मा (Kundanapu Bomma) ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -