Homeदेश-समाज'हम 11 फिदायीन हमलावर हैं, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह को मारेंगे': धमकी वाला...

‘हम 11 फिदायीन हमलावर हैं, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह को मारेंगे’: धमकी वाला मेल CRPF को भेजा गया

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गणतंत्र दिवस पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उनके साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरधना विधायक संगीत सोम समेत कई बड़े नेताओं को मारने की बात भी पत्र में लिखी गई थी।

सीआरपीएफ के मुंबई कार्यालय को मंगलवार (अप्रैल 6, 2021) की सुबह एक ई मेल भेजा गया। रिपोर्टों के मुताबिक इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मेल में धार्मिक स्थान जैसी जगह पर हमले की बात है। यह भी लिखा है कि योगी आदित्यानाथ और अमित शाह को फिदायीन हमले में मारा जाएगा। इंडिया टुडे के अनुसार, मेल में उल्लेख है कि ‘हम 11 फिदायीन हमलावर हैं”, जो योगी आदित्यनाथ और अमित शाह को मारेंगे।

बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ को मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। मैसेज में कहा गया था कि 24 घंटे के अंदर AK-47 से उड़ा दूँगा। अगर खोज सकते हो तो मुझे खोज कर दिखाओ। उससे पूर्व, 21 नवंबर 2020 को भी यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सएप नंबर पर एक धमकी का मैसेज मिला था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपित को आगरा से गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाला नाबालिग था।

वहीं 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वाट्सएप नंबर पर मिले मैसेज में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दूँगा। इस मामले में भी आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इसी प्रकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गणतंत्र दिवस पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उनके साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरधना विधायक संगीत सोम समेत कई बड़े नेताओं को मारने की बात भी पत्र में लिखी गई थी।

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अनवर नाम का शख्स गिरफ्तार किया गया था। अनवर के खिलाफ विट्टल पुलिस स्टेशन पर यतीश नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अनवर ने अपने संदेशों में कथित तौर पर सीएए और एनआरसी से मुसलमानों पर असर पड़ने पर वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मारने की धमकी दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -