Homeदेश-समाजगोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट: मुबारक अली गिरफ्तार,...

गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट: मुबारक अली गिरफ्तार, पड़ोसी को फँसाने के लिए रची थी साजिश

मुबारक अली ने गाँव के ही बसालत अली से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। वह पैसा नहीं लौटाना चाहता था। इसके कारण उसने बसालत को फँसाने की साजिश रची और उसके नंबर का इस्तेमाल कर फेक आईडी बनाई।

उत्तर प्रदेश की महाराजगंज पुलिस ने प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले मुबारक अली को गिरफ्तार किया है। उसने फेसबुक के जरिए मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। महाराजगंज पुलिस ने सोमवार (22 अगस्त 2022) को बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी (Facebook ID) बनाकर धमकी दी गई थी। अली के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मुबारक अली कोतवाली थाना क्षेत्र के मटिहानिया गाँव का रहने वाला है। उसने कुछ दिन पहले ही फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। गिरफ्तार के बाद बताया कि पड़ोसी बसालत अली को फँसाने के लिए उसने ऐसा किया था। मुबारक ने फेसबुक पर फेक आईडी बसालत के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ही बनाई थी। इस आईडी से उसने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुबारक अली ने गाँव के ही बसालत अली से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। वह पैसा नहीं लौटाना चाहता था। इसके कारण उसने बसालत को फँसाने की साजिश रची। बसालत के नंबर का इस्तेमाल कर फेक आईडी बनाई। उससे धमकी दी ताकि बसालत फँस जाए। लेकिन जाँच में वह पकड़ा गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -