Homeदेश-समाजगोपेश्वर नाथ मंदिर में घुस मुस्लिम लड़कों ने तोड़ी देवी-देवताओं की मूर्तियाँ: बरेली पुलिस...

गोपेश्वर नाथ मंदिर में घुस मुस्लिम लड़कों ने तोड़ी देवी-देवताओं की मूर्तियाँ: बरेली पुलिस ने शाहरुख, अरशद और अकरम को पकड़ा, FIR दर्ज

आरोपितों ने मंदिर में घुसकर देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़ी। तोड़फोड़ के बाद दो संदिग्ध भागने में सफल रहे, जबकि अकरम को भीड़ ने पकड़ लिया, उसकी खूब पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के इज्जत नगर में स्थित गोपेश्वर नाथ मंदिर में मूर्तियों को तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपितों की पहचान शाहरुख, अरशद और अकरम के तौर पर हुई है। बरेली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रविवार (21 जुलाई 2024) की है। आरोपितों ने मंदिर में घुसकर देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़ी। तोड़फोड़ के बाद दो संदिग्ध भागने में सफल रहे, जबकि अकरम को भीड़ ने पकड़ लिया, उसकी खूब पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने अकरम को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और बाद में उसे अरेस्ट कर लिया। मामले के संबंध में एसपी ने बताया कि उन्होंने शाहरुख और अरशद को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया तथा आईपीसी की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की। आगे की पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहल पंजाब के लुधियाना में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। महादेव के मंदिर पर तेज धार वाली हथियार से वार करके 14 मूर्तियाँ को खंडित कर दिया गया है। इसके साथ ही शिवलिंग को भी उखाड़ दिया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर में तोड़फोड़ की वारदात हुई थी। इस घटना में अज्ञात लोगों ने मंदिर के दरवाजे को तोड़ दिया था और फिर अंदर घुसकर शिवलिंग को उखाड़कर सड़क पर फेंक दिया था।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंदिर में भी तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। चौबेपुर के डुबकियाँ गाँव स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उनका त्रिशूल उखाड़कर फेंक दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी BJP, जालंधर से वाराणसी के बीच निकलेगी भव्य यात्रा: जानिए पंजाब-UP चुनाव में रविदासिया समुदाय को कैसे साध रही भारतीय...

बीजेपी का 'समरसता संकल्प अभियान' (सामाजिक समरसता और संकल्प के लिए अभियान) 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगभग सात महीनों तक चलेगा।

ओडिशा सरकार करेगी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण: जानिए ST इलाकों में धर्मांतरण रोकने में सक्रिय रहे हिंदू नेता...

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र के ST समुदाय के लिए उनके जीवन के समर्पण, सेवा और बलिदान को सम्मानित करना है।
- विज्ञापन -