Homeदेश-समाजकर्नाटक में 'जिन्न का साया' बता कर नाबालिग लड़की से बलात्कार करता था मौलाना,...

कर्नाटक में ‘जिन्न का साया’ बता कर नाबालिग लड़की से बलात्कार करता था मौलाना, भाई से भी करवाता था: MP में चाकू की नोंक पर मौलवी ने शादीशुदा हिन्दू महिला से किया रेप

पीड़िता से रेप किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने का डर दिखा कर दिलशाद मंसूरी ने कई बार महिला से रेप किया।

कर्नाटक और मध्य प्रदेश के 2 अलग-अलग मामलों में 2 मौलवियों की करतूतें सामने आईं हैं। पहले मामले में कर्नाटक के एक मौलवी ने नाबालिग लड़की को जिन्नों का डर दिखा कर रेप किया है। आरोपित ने पीड़िता के भाई से भी उसकी बहन का रेप करवाया है। वहीँ दूसरे केस में मध्य प्रदेश के जबलपुर में मौलवी ने चाकू की नोक पर न सिर्फ हिन्दू महिला से रेप किया है बल्कि उसको इस्लाम भी कबूल करवा डाला। पुलिस ने दोनों केसों में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

कर्नाटक: मौलवी ने नाबालिग को बनाया शिकार

पहला मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का है। यहाँ के महिला थाने में एक नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वो दीनी और मजहबी तालीम लेने 3 साल से मस्जिद में जा रही थी। इस दौरान मस्जिद के मौलवी ने पीड़िता के अम्मी-अब्बा को विश्वास में ले लिया। उसने बताया कि पीड़िता पर जिन्नों का साया है। ये सब ठीक करने के लिए मौलवी ने एक खास इबादत की जरूरत बताई। इस इबादत के नाम पर मौलवी पीड़िता को 6 से 7 माह तक 1 दिन अपने पास रखने लगा।

बताया जा रहा है कि मौलवी नाबालिग लड़की और उसके भाई के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लेता था। यहाँ वो नाबालिग के साथ पहले खुद रेप करता था और बाद में लड़की के भाई से भी ऐसा ही करने को कहता था। यह सब 6 माह से भी अधिक समय तक चला। मौलवी ने इन हरकतों को अपने कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। कुछ दिनों बाद पीड़िता को पेट में दर्ज की शिकायत हुई। डॉक्टर के आगे पीड़िता ने अपने यौन शोषण की बात परिजनों को बताई। परिजनों की शिकयत पर मौलवी और लड़की के भाई के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मौलवी ने चाकू दिखा कर किया रेप और धर्मान्तरण

वहीं दूसरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से है। यहाँ मौलवी दिलशाद मंसूरी पर एक शादीशुदा हिन्दू महिला से पहले चाकू दिखा कर रेप करने और बाद में उसका धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा है। मामला अधारताल थाना क्षेत्र का है। यहाँ रविवार (2 जून, 2024) को हिन्दू संगठन के सदस्यों ने पीड़िता के साथ थाने पहुँच कर शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि मौलवी काफी पहले से पीड़िता के घर आया-जाया करता था।

30 जून 2021 को जब पीड़िता घर पर अकेली थी वो मौलवी घर में आया। उसने पीड़िता से रेप किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने का डर दिखा कर दिलशाद मंसूरी ने कई बार महिला से रेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2021 में दिलशाद पीड़िता को काम दिलाने के बहाने घर से ले गया। इस दौरान उसने पीड़िता को दबाव दे कर इस्लाम कबूल करवा दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दिलशाद महिला को चाकू दिखाया करता था। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान ले कर जाँच शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -