Homeदेश-समाजइंसाफ और अंसारुद्दीन ने बच्चे से मिलने केरल आई विदेशी महिला के साथ किया...

इंसाफ और अंसारुद्दीन ने बच्चे से मिलने केरल आई विदेशी महिला के साथ किया बलात्कार, हुए गिरफ्तार

बुधवार को महिला जब अपने बच्चे से मिलने आई, तो यहीं एक होटल में रुक गई। पुलिस ने बताया कि जब इंसाफ उससे मिलने आया तो उसके साथ उसका अंसारुद्दीन भी था। दोनों ने यहीं महिला का बलात्कार किया।

केरल के एक होटल में 46 वर्षीय विदेशी महिला का यौन उत्पीड़न करने के मामले में कोचि की पुलिस ने आज दो युवकों को गिरफ्तार किया। घटना बुधवार (फरवरी 5, 2020) की रात घटी। जानकारी के अनुसार, केरल आने के बाद महिला एमजी रोड पर स्थित एक होटल में ठहरी थी, जहाँ मोहम्मद इंसाफ और अंसारुद्दीन भी रुके थे। यहीं इन दोनों ने पूरी घटना को अंजाम दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपित मोहम्मद इंसाफ और उसके मित्र अंसारुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। आरोपित मलप्पुरम जिले के कोंडोटी के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है महिला ने मलप्पुरम जिले के एक स्कूल में अपने बच्चे का पंजीकरण कराया था जिसके बाद वह पिछले सात महीने से इंसाफ की फेसबुक पर मित्र थी।

बुधवार को महिला जब अपने बच्चे से मिलने आई, तो यहीं एक होटल में रुक गई। पुलिस ने बताया कि जब इंसाफ उससे मिलने आया तो उसके साथ उसका अंसारुद्दीन भी था। दोनों ने यहीं महिला का बलात्कार किया।

खबरों के अनुसार, विदेशी महिला की चिकित्सकीय जाँच समेत सभी औपचारिकताएँ पूरी हो गई हैं और आरोपितों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला पुलिस के संरक्षण में हैं। द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार, एर्नाकुलम एसीपी के लालजी ने उन्हें बताया कि महिला जिस देश की है, उसकी एंबेसी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए उनके देश का नाम रिपोर्ट में लिखने के लिए मना किया हैं।

गौरतलब है कि ये पहला मामला नहीं है, जब केरल में किसी विदेशी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया हो। इससे पहले साल 2018 में कोवालम में एक विदेशी महिला का रेप करके उसकी बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। करीब एक महीने बाद उसका बिना सिर का सड़ चुका शव जंगलों से बरामद हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पहले भरत तिवारी, अब बंटी यादव… बिहार पुलिस ये दाग अच्छे नहीं

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद अब बंटी यादव की हत्या से सवालों के घेरे में बिहार पुलिस। जानिए कब, क्या, कैसे हुआ। क्यों उठ रहे सवाल?

महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना से 92 लाख लाभार्थी बाहर, eKYC फेल और आय सीमा बनी मुख्य वजह: जानिए हर साल कैसे होगी...

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में सत्यापन के बाद 92 लाख लाभार्थी हटाए गए। सरकार को हर साल 16,560 करोड़ रुपए तक की संभावित बचत होगी।
- विज्ञापन -