Homeदेश-समाज'ये मेरे बेटे को श्रद्धांजलि': असद-गुलाम के एनकाउंटर पर बोलीं उमेश पाल की माँ,...

‘ये मेरे बेटे को श्रद्धांजलि’: असद-गुलाम के एनकाउंटर पर बोलीं उमेश पाल की माँ, डिप्टी सीएम ने ‘UP एसटीएफ’ को दी बधाई; सोशल मीडिया में छाया ‘मिट्टी में मिला देंगे’

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इस एनकाउंटर के बाद यूपी के एसटीएफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उमेश पाल के एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था।

उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी में एनकाउंटर होने के बाद उमेश पाल के घरवालों ने प्रदेश मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

मृतक उमेश की माँ ने एनकाउंटर की खबर सुनने के बाद कहा, “न्याय देने के लिए मैं सीएम योगी का आभार प्रकट करती हूँ और अपील करती हूँ कि ऐसे ही आगे भी हमें न्याय दिलाया जाए।” उन्होंने इस पुलिस कार्रवाई पर कहा- “ये मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है।”

वहीं प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इस एनकाउंटर के बाद यूपी के एसटीएफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उमेश पाल के एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं यूपी की एसटीएफ को इस कार्रवाई के लिए बधाई देता हूँ। पुलिस ने गोली जवाबी कार्रवाई में चलाई। ये नए भारत में अपराधियों के लिए संदेश है। यूपी में योगी सरकार है न कि समाजवादी पार्टी जो अपराधियों को संरक्षण देगी।”

इस एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी की सराहना की जा रही है। सीएम योगी की वो वीडियो क्लिप शेयर की जा रही है जिसमें उन्होंने कहा था- मिट्टी में मिला देंगे। इस वीडियो को शेयर करके यूजर्स बोल रहे हैं- “मैं जो कहता हूँ, वो करता हूँ। मिट्टी में मिला दिया।” अमन सिंह ने लिखा- “बाबा जो कहते हैं- वहीं करते हैं। मिट्टी में मिला दिया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -