Homeदेश-समाजबंगाल में अब विदेश मंत्री (MoS) पर हमला: लुंगी पहने लोगों ने लगातार बरसाए...

बंगाल में अब विदेश मंत्री (MoS) पर हमला: लुंगी पहने लोगों ने लगातार बरसाए डंडे-पत्थर, देखें Video

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के ड्राइवर राहुल सिन्हा को घटना में चोट आई है। इसके अलावा काफिले के साथ चल रहे 2 और लोगों के घायल होने की खबर है।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा अब भयावह रूप ले चुकी है। भाजपा समर्थक और आम जनता के बाद अब तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन पर भी हमला बोल दिया। मुरलीधरन ने अपने ट्विटर पर घटना की वीडिया जारी करके यह जानकारी दी।

वी मुरलीधरन ने अपने ट्वीट पर लिखा, “TMC गुंडों ने पश्चिम मिदनापुर में मेरे काफिले पर हमला किया, गाड़ी के शीशे तोड़े और पर्सनल स्टाफ को भी निशाना बनाया।”

58 सेकेंड की वीडियो में देख सकते हैं कि वी मुरलीधरन के काफिले पर लुंगी पहने लोगों ने लगातार डंडे-पत्थर बरसाए। ड्राइवर ने इस बीच गाड़ी पीछे की, लेकिन काफिले को चारों ओर से घिरा देख गाड़ी में बैठे सब लोगों को अपने बचाव में नीचे झुकना पड़ा। वीडियो में गाड़ी के काँच टूटने की आवाज और गाड़ी में पेड़ की मोटी छाल स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। 

घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस घटना की वीडियो को शेयर किया है। पूरा मामला वेस्ट मिदनापुर के पंचखुड़ी का है, जहाँ स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला बोला। जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर 1 बजे के आसपास की है। विदेश राज्यमंत्री (Union Minister of State for External Affairs) वी मुरलीधरन के ड्राइवर राहुल सिन्हा को घटना में चोट आई है। इसके अलावा काफिले के साथ चल रहे 2 और लोगों के घायल होने की खबर है।

याद दिला दें कि ये पहली दफा नहीं है जब किसी मंत्री या नेता पर इस तरह बंगाल में हमला बोला गया हो। पिछले वर्ष भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। उस समय भी उपद्रवियों ने इसी प्रकार उनके काफिले पर डंडे पत्थर लेकर अटैक किया था। उस समय बाद में गृह मंत्रालय ने इसमें कार्रवाई करते हुए 3 अधिकारियों के विरुद्ध एक्शन लिया था।

घटना के बाद की तस्वीरें

बता दें कि चुनावी नतीजों के बाद बंगाल से लगातार आ रही हिंसा की खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बार भी एक्शन में आ गया है। जाँच के लिए 4 सदस्यीय टीम बनाकर कोलकाता भेजी गई है। मंत्रालय ने इनसे रिपोर्ट तलब की है। ये टीम बंगाल में हिंसा की घटनाओं और ताजा परिस्थिति की जाँच करेगी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर कहा था कि अगर HMO को रिपोर्ट नहीं मिलती है तो इसे काफी गंभीरता से लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -