Sunday, May 5, 2024
Homeदेश-समाजवकील विजय मिश्रा गिरफ्तार: शूटरों को भेजी थी उमेश पाल की लोकेशन, अतीक अहमद...

वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार: शूटरों को भेजी थी उमेश पाल की लोकेशन, अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन से भी कनेक्शन

विजय मिश्रा के साथ होटल में जो महिला थी, वो कौन थी? पुलिस पता लगा रही है। अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन और अशरफ की बीवी जैनब के साथ मिल कर वकील विजय मिश्रा क्या करता था?

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) और प्रयागराज पुलिस ने मिल कर अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। विजय मिश्रा पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। इसी के साथ आरोपित के अतीक व अशरफ की बीवियों से लगातार सम्पर्क में होने की जानकारी सामने आ रही है। विजय मिश्रा की गिरफ्तारी शनिवार (29 जुलाई 2023) को लखनऊ से हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तारी वकील विजय मिश्रा पर आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड के दौरान उसने शूटरों को मृतक की लोकेशन शेयर की थी। 24 फरवरी 2023 को हुए इस हत्याकांड में उमेश पाल सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 जवानों की जान चली गई थी।

विजय मिश्रा पर यह भी आरोप है कि उसने प्रयागराज के एक फर्नीचर व्यापारी से अतीक अहमद के नाम पर रंगदारी माँगी है। दावा किया जा रहा है कि उमेश पाल के कत्ल से पहले विजय मिश्रा बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ उर्फ़ दानिश अजीम के लगातार सम्पर्क में था।

बताया जा रहा है कि UP STF को वकील विजय मिश्रा की लोकेशन 2 दिनों से लखनऊ में मिल रही थी। वह शाइस्ता परवीन और अशरफ की बीवी जैनब के साथ मिल कर अतीक अहमद की बेनामी सम्पत्तियों का सौदा तय करवा रहा था।

शनिवार (29 जुलाई 2023) की शाम STF को उसके लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल हयात रीजेंसी के पास होने की जानकारी मिली। STF ने दबिश देकर एडवोकेट विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। विजय मिश्रा के एक साथ महिला के भी होने की आशंका जताई गई थी। हालाँकि मौके से सिर्फ विजय मिश्रा ही गिरफ्तार हुआ।

अतीक और अशरफ की हत्या के समय विजय मिश्रा की लोकेशन घटनास्थल के आस-पास पाई गई थी। अब उत्तर प्रदेश STF और प्रयागराज पुलिस मिल कर वकील विजय मिश्रा से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि विजय मिश्रा के साथ होटल में रुकी महिला कौन थी?

माना जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपित वकील फरार चल रही शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में भी अहम जानकारियाँ दे सकता है। अतीक की लखनऊ स्थित बेनामी प्रॉपर्टी की डील में एक सफेदपोश का भी नाम सामने आ रहा है। हालाँकि अभी तक उस नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की जाँच सभी पहलुओं पर जारी है। विजय मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नूपुर शर्मा, टी राजा सिंह, सुरेश चव्हाणके समेत 4 की गर्दन काट दो: मौलवी अबू बकर को मिला पाकिस्तान-नेपाल से हुक्म, पैगंबर के अपमान...

गुजरात पुलिस ने हमास समर्थक मौलवी को गिरफ्तार किया। वो नूपुर शर्मा, टी राजा सिंह, सुरेश चव्हाणके और उपदेश राणा की हत्या की तैयारी कर रहा था।

‘कॉन्ग्रेस के मुख्यमंत्री को किया अरेस्ट’ – BBC की फर्जी रिपोर्टिंग: मकसद है लोकसभा चुनाव को बदनाम करना, गुजरात दंगों पर भी बना चुका...

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़़-मरोड़ को पेश किया और यह दिखाने की कोशिश की कि भारत में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -