Homeदेश-समाज'बाइक और ₹2 लाख दहेज में माँगे, नहीं मिला तो सलमान खान ने दिया...

‘बाइक और ₹2 लाख दहेज में माँगे, नहीं मिला तो सलमान खान ने दिया तीन तलाक’: बीबी को हत्या की धमकी दे, कहा- ‘नहीं मानता मोदी का कानून’

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है, जहाँ दहेज की माँग को लेकर मुस्लिम महिला के शौहर ने पहले उसे प्रताड़ित किया और फिर तीन तलाक दे दिया।

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की पीड़ा से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए कानून बनाया गया है, लेकिन फिर भी देश में तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है, जहाँ दहेज की माँग को लेकर मुस्लिम महिला के शौहर ने पहले उसे प्रताड़ित किया और फिर तीन तलाक दे दिया। साथ ही ये भी कहा कि वो मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कानून को नहीं मानता।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन तलाक की यह घटना आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अफसाना भी यहीं की रहने वाली है। 13 साल पहले 6 दिसंबर 2009 को उसका निकाह अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रहने वाले सलमान उर्फ इकरार खान से हुआ था। अफसाना के अब्बू का पहले से ही इंतकाल हो चुका था। ऐसे में उसका निकाह उसकी अम्मी और दूसरे सगे संबंधियों ने मिलकर करवाया। उन्होंने उसके निकाह के बाद दहेज के तौर पर काफी सामान भी दिया था।

हालाँकि, अफसाना के ससुराल वाले लालची थे। ससुराल जाते ही उन्होंने उसे और अधिक दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले एक बाइक और दो लाख रुपए की माँग पर अड़े रहे। निकाह के कुछ दिन बीतने के बाद उसका शौहर कमाई के लिए सऊदी अरब चला गया। विदेश जाने से पहले वो उसे उसके मायके में छोड़ गया। जब भी भारत वापस आता था तो उससे मिलने जाता औऱ दहेज की माँग करता। अब उसके दो बच्चे भी हैं।

सऊदी में दूसरे निकाह की दी धमकी

पीड़िता अफसाना के शौहर की दहेज के लिए लालच इतनी अधिक हो गई थी कि वो उसे इस बात की भी धमकियाँ देने लगा था कि अगर वो दहेज नहीं देगी तो वो उसे तीन तलाक दे देगा और सऊदी अरब में दूसरा निकाह करेगा। हुआ भी वही 3 फरवरी 2022 को उसका शौहर विदेश से वापस आया। इसके बाद 25 मार्च 2022 को जब वो अपने ससुराल गई तो उसके सास, ससुर और ननदोई ने उसे घर के अंदर ही नहीं घुसने दिया। यहीं नहीं शौहर ने हत्या की धमकी देते हुए उसे तीन तलाक बोल दिया। साथ ही ये भी कहा कि वो मोदी के कानून को नहीं मानता।

इसके बाद पीड़िता ने एत्माद्दौला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों के खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -