Homeदेश-समाजअयोध्या में नागा साधु की ईंट से कूच कर हत्या, गौशाला में पड़ा मिला...

अयोध्या में नागा साधु की ईंट से कूच कर हत्या, गौशाला में पड़ा मिला शव: SSP ने तैनात किया पुलिस फोर्स

मृत नागा साधु के गुरुभाई का कहना है कि वो हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित गुलशन बाग में भोजन करने के बाद गौशाला में सो रहे थे, जहाँ उनकी हत्या कर दी गई। UP पुलिस ने एक आरोपित को...

अयोध्‍या के हनुमानगढ़ी में आज सबुह (4 अप्रैल, 2021) एक नागा साधु की ईंट से कूच कर नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। उनका शव चरण पादुका मंदिर की गौशाला में खून से लथपथ पड़ा म‍िला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृत महंत के गुरुभाई रामानुजदास चेला रामबरन दास का कहना है कि कन्हैया दास हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित गुलशन बाग में भोजन करने के बाद गौशाला में सो रहे थे, जहाँ उनकी हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि उनका जमीन और मकान को लेकर गोलू दास उर्फ शशिकांत दास के साथ मुकदमा चल रहा था। मौके पर पहुँचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह के मुताबिक, आरोपित गोलू दास को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। वहीं, सूचना पाकर एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी मौके पर पहुँच कर जानकारी ली। साथ ही विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि 45 वर्षीय मृतक साधु कन्हैया दास हनुमानगढ़ी के बसंतिया पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग के संत थे। वह सिर्फ रात्रि विश्राम के लिए चरण पादुका गौशाला में जाते थे। शनिवार को भी वह गोशाला में रात्रि विश्राम के लिए गए थे, जहाँ उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस आरोपित गाेलू दास काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। SSP शैलेश पांडेय ने भी गोलू से काेतवाली में पूछताछ की। आरोपित मृतक का गुरुभाई है। उसका मकान व जमीन काे लेकर कन्हैया दास से विवाद चल रहा था, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -