Homeदेश-समाजज्योति मौर्या से 'अफेयर' में फँसे मनीष दुबे: DIG ने जाँच में माना विभाग...

ज्योति मौर्या से ‘अफेयर’ में फँसे मनीष दुबे: DIG ने जाँच में माना विभाग की छवि खराब करने का दोषी, सस्पेंड करने की सिफारिश

रिपोर्ट के अनुसार मनीष दुबे के खिलाफ जिन तीन मामलों का जिक्र किया गया है, उनमें एक ज्योति मौर्या से जुड़ा है। दूसरा मामला अमरोहा जिले का है। यहाँ की एक महिला होमगार्ड ने भी दुबे के खिलाफ शिकायत की थी। तीसरी शिकायत मनीष दुबे की पत्नी का है, जिसमें उन्होंने दहेज माँगने का आरोप लगाया है।

PCS अधिकारी ज्योति मौर्या पिछले कई दिनों से अपने कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। उनके पति आलोक मौर्या का आरोप है कि उनका अफेयर होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है और दोनों उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। अब इस मामले में विभागीय जाँच में मनीष दुबे को दोषी पाया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार होमगार्ड के डीआईजी संतोष सिंह ने अपनी जाँच रिपोर्ट में मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी माना है। उनको सस्पेंड करने की सिफारिश की है। डीआईजी होमगार्ड ने अपनी रिपोर्ट होमगार्ड के डीजी बीके मौर्या को सौंप दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाँच रिपोर्ट में मनीष दुबे के 3 अलग-अलग मामलों का जिक्र किया गया है।

आलोक मौर्य ने होमगार्ड संगठन को अपनी पत्नी और मनीष दुबे के बीच हुई बातचीत की कुछ रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। इन सबूतों को फॉरेंसिक जाँच के लिए लैब भेजा गया है। माना जा रहा है कि रिकॉर्डिंग प्रमणित होने के बाद मनीष और ज्योति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। जाँच के दौरान मनीष दुबे का गाजियाबाद से महोबा ट्रांसफर कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ ज्योति ने खुद को बरेली चीनी मिल से कहीं और ट्रांसफर करने की माँग की है। इस माँग के पीछे ज्योति ने अपने खिलाफ चल रही तमाम खबरों को वजह बताया है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार मनीष दुबे के खिलाफ जिन तीन मामलों का जिक्र किया गया है, उनमें एक ज्योति मौर्या से जुड़ा है। दूसरा मामला अमरोहा जिले का है। यहाँ की एक महिला होमगार्ड ने भी दुबे के खिलाफ शिकायत की थी। तीसरी शिकायत मनीष दुबे की पत्नी का है, जिसमें उन्होंने दहेज माँगने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि जून 2023 में ज्योति के पति आलोक मौर्या ने एक शिकायत देते हुए अपनी पत्नी के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अफेयर का आरोप लगाया था। सफाई कर्मचारी आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी जो पीसीएस अधिकारी हैं, साल 2020 से जिला कमांडेंट मनीष दुबे के संपर्क में हैं। दोनों मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाते हुए कुछ चैट भी सार्वजनिक किए थे। हालाँकि ज्योति ने अपने पति के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने आलोक पर झूठ बोल कर शादी करने का आरोप लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -