Homeदेश-समाजदेवरिया में जमीनी विवाद में दबंगों ने बंदूक की नोंक पर युवक को पीटा,...

देवरिया में जमीनी विवाद में दबंगों ने बंदूक की नोंक पर युवक को पीटा, चेहरे पर पेशाब कर जनेऊ तोड़ा

देवरिया एएसपी के अनुसार सदर कोतवाली के पंसरही निवासी अनीशचंद्र द्विवेदी का पड़ोसी सतीश यादव के घर से भूमि का विवाद चल रहा है। अनीशचंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने दावा किया कि रविवार रात कुछ लोगों ने बंदूक की नोंक पर उसकी पिटाई की। युवक उस वक्त मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। चार लोगों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटा। आरोपितों ने युवक का जनेऊ भी तोड़ दिया और उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सकारपार इलाके से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमीनी विवाद में चारों ने शख्स के साथ बदसलूकी की। आरोपितों ने युवक का जनेऊ तोड़ दिया और उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया, जब पीड़ित ने एक वीडियो ट्विटर पर डाल दिया। सदर कोतवाली के रहने वाले अनीशचंद्र द्विवेदी ने सभी आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, चेहरे पर पेशाब कर दिया और यहाँ तक कि उनके जनेऊ को भी तोड़ दिया।

वीडियो में पीड़ित अनीशचंद्र द्विवेदी ने दावा किया कि सकारपुर क्षेत्र के कुछ लोगों ने उन्हें बंदूक की नोंक पर घेर कर जम कर पीटा। पीड़ित ने बताया कि पिटाई करने वालों ने उसके ऊपर पेशाब किया और उसका जनेऊ तोड़ दिया। देवरिया के एएसपी शिष्या पाल के अनुसार सदर कोतवाली के पंसरही निवासी अनीशचंद्र द्विवेदी का पड़ोसी सतीश यादव के घर से भूमि का विवाद चल रहा है। अनीशचंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने दावा किया कि रविवार रात कुछ लोगों ने बंदूक की नोंक पर उसकी पिटाई की। युवक उस वक्त मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -