Homeदेश-समाज'अफ़जल तेरे ख़ून से इंकलाब आएगा': CAA विरोध के दौरान बेगूसराय में लगे विवादित...

‘अफ़जल तेरे ख़ून से इंकलाब आएगा’: CAA विरोध के दौरान बेगूसराय में लगे विवादित नारे, देखें वीडियो

जेएनयू तेरे खून से इंकलाब आएगा, जामिया तेरे खून से इंकलाब आएगा, एएमयू तेरे खून से इंकलाब आएगा। इसके बाद मंच पर खड़े 6 प्रदर्शनकारियों ने ‘अफजल तेरे खून से इंकलाब आएगा’ का नारा कई बार लगाया। साथ ही पंच पर खड़े युवक लगातार धरने में शामिल महिलाओं और बच्चों से भी नारे लगाने की अपील कर रहे थे।

बिहार के बेगूसराय में बीते दिनों सीएए विरोध के दौरान विवादित नारे लगने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आंदोलनकारियों ने पहले तो देशभक्ति और भाईचारे के नारे लगाए और अंत में कुछ युवा बोलते ही बोलते देशविरोधी नारे लगाने लगे। इसे लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत कर आरोपितों के ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में प्रदर्शनकारियों को विवादित नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। सीएए विरोध के दौरान मंच पर खड़े प्रदर्शनकारियों ने माइक से आतंकी अफजल के समर्थन भी नारे लगाए। वीडियो में नारेबाजी की गई कि, जेएनयू तेरे खून से इंकलाब आएगा, जामिया तेरे खून से इंकलाब आएगा, एएमयू तेरे खून से इंकलाब आएगा। इसके बाद मंच पर खड़े 6 प्रदर्शनकारियों ने ‘अफजल तेरे खून से इंकलाब आएगा’ का नारा कई बार लगाया। साथ ही पंच पर खड़े युवक लगातार धरने में शामिल महिलाओं और बच्चों से भी नारे लगाने की अपील कर रहे थे।

इस वीडियो के फेसबुक पेज से भी लाईव किया गया था। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया ऐसे ही तेजी से वायरल हो गया। हालांकि बाद में विवादित वीडियो को फेसबुक से डिलीट कर दिया गया। इस विवादित वीडियो के सामने आने पर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस में की और आरोपितों के ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद एसपी अवकाश कुमार ने बलिया डीएसपी अंजनी कुमार को वायरल वीडियो की जाँच के आदेश दे दिए हैं। वहीं एसपी ने कहा है कि वीडियो की सत्यता को जानने के लिए इसे टेक्नीकल जाँच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद दोषियों के ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय में सीएए के ख़िलाफ चल रहे धरने में लगे विवादित नारे(साभार- दैनिक भास्कर)

आपको बता दें कि पिछले महीने से ही बेगूसराय लखमीनिया के फूल चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सीएए के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इस धरने में अभी तक CPI नेता कॉमरेड कन्हैया कुमार, राजद पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्या, मशहूर शायर इमरान प्रताप गढ़ी माँगों के समर्थन में शामिल हो चुके हैं।


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -