Homeदेश-समाजकोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला के कपड़े उतारने का प्रयास, 4 साल के...

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला के कपड़े उतारने का प्रयास, 4 साल के बच्चे का करवाने आई थी इलाज: RG कर रेप-मर्डर के बाद भी नहीं बदले हालात

तनय पाल ने महिला को गलत ढंग से छुआ और उसके कपड़े उतारने का प्रयास भी किया। तनय पाल इस दौरान महिला के साथ छेड़खानी की वीडियो भी बना रहा था। इसी दौरान महिला जाग गई और उसे छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया। महिला ने इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की।

कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज के बाद एक और सरकारी अस्पताल में एक महिला से छेड़छाड़ की घटना हुई। अस्पताल में काम करने वाले ही एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े उतारने का प्रयास भी किया। छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कोलकाता के बाल स्वास्थ्य संस्थान (ICH) में रविवार को हुई। यहाँ एक महिला का चार वर्षीय बच्चा भर्ती था। महिला अपने बच्चे के पास ही सो रही थी। इसी दौरान अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर कम करने वाला तनय पाल आया और महिला से छेड़खानी करने लगा।

तनय पाल ने महिला को गलत ढंग से छुआ और उसके कपड़े उतारने का प्रयास भी किया। तनय पाल इस दौरान महिला के साथ छेड़खानी की वीडियो भी बना रहा था। इसी दौरान महिला जाग गई और उसे छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया। महिला ने इसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने इस संबंध में तनय पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तनय पाल त्रिपुरा का रहने वाला है कोलकाता के इस अस्पताल में वह काफी छोटी उम्र से काम कर रहा है। वह कोलकाता में एक जगह कमरा लेकर रहता है। उसकी उम्र 26 वर्ष है।

पुलिस ने महिला की FIR के बाद तनय पाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके फोन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब अस्पताल का CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने तनय पाल से पूछताछ भी की है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि महिला के बच्चे को डायरिया हुआ था और उसकी सही देखभाल के लिए उसे भर्ती किया गया था।

अधिकारीयों ने बताया कि बच्चे की अगले दिन अस्पताल से छुट्टी होनी थी लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में यह पहली ऐसी घटना है और उन्होंने आरोपित के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया है और साथ ही जाँच में पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं।

कोलकाता के अस्पताल में हुई इस घटना के बाद फिर से महिला सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। यह घटना तब हुई है जब कोलकाता के ही आर जी कर मेडिकल कॉलेज महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर डॉक्टरों और राज्य सरकार का गतिरोध अब भी चल रहा है।

महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के बाद पूरे देश में डॉक्टरों की हड़ताल हुई थी। पश्चिम बंगाल सरकार पर इस मामले में लापरवाही के आरोप भी लगे हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर के परिजनों को पैसे से चुप करवाने की कोशिश की गई, अब इस मामले में CBI जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाला जगत नारायण से लेकर ML मनचंदा तक: खाालिस्तानी आतंकवादियों का निशाना बने पत्रकारों की कहानी

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू पत्रकार ही नहीं थे। अलगाववाद को खारिज करने वाले सिख पत्रकारों को भी गद्दार बताकर मारा गया।

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।
- विज्ञापन -