Homeदेश-समाज'तुमलोग कॉन्ग्रेस की कठपुतली': बबीता फोगाट ने बहन-बहनोई के 'झूठ' की खोली पोल, कहा...

‘तुमलोग कॉन्ग्रेस की कठपुतली’: बबीता फोगाट ने बहन-बहनोई के ‘झूठ’ की खोली पोल, कहा – PM मोदी पर पूरा भरोसा

बबीता ने साक्षी और उनके पति सत्यव्रत कादियान के आरोपों को हास्यास्पद बताया। प्रदर्शन के लिए जिस कागज को साक्षी मलिक ने अपने वीडियो में दिखाया था उसकी प्रमाणिकता पर सवाल खड़े करते हुए बबीता ने उसमें अपनी कोई सहमति या हस्ताक्षर न होने का दावा किया।

भाजपा सांसद बृजभूषणा शरण सिंह और पहलवानों के बीच चल रहे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। पहले महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपने पति सत्यव्रत के साथ मिल कर वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति लेने वालो में भाजपा नेत्री बबीता फोगाट का नाम बताया। अब बबीता फोगाट ने इन आरोपों का खंडन करते हुए साक्षी और सत्यव्रत पर विपक्ष के मोहरे होने का आरोप लगाया है। 18 जून (रविवार) को बबीता ने महिला पहलवानों की हरकत को देश को शर्मिंदा करने वाला बताया।

दरअसल एक दिन पहले 17 जून (शनिवार) को साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत ने सामूहिक रूप से एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने एक कागज दिखाते हुए बताने का प्रयास किया था कि उनके प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति लेने वालों में भाजपा बबीता फोगाट प्रमुख हैं। इसी के साथ वीडियो में भाजपा नेता तीर्थ राणा का भी नाम लिया। इस दौरान साक्षी मलिक कॉन्ग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का बचाव भी करती नजर आईं। साक्षी और सत्यव्रत ने धरने में किसी भी तरह की राजनीति होने से इंकार किया था।

खुद पर लगे आरोपों के बाद बबीता फोगाट खुल कर सामने आ गईं। 18 जून (रविवार) को बबीता ने साक्षी मलिक के ट्वीट को कोट (Quote) कर के अपना जवाब लिखा। बबीता ने साक्षी और उनके पति सत्यव्रत कादियान के आरोपों को हास्यास्पद बताया। प्रदर्शन के लिए जिस कागज को साक्षी मलिक ने अपने वीडियो में दिखाया था उसकी प्रमाणिकता पर सवाल खड़े करते हुए बबीता ने उसमें अपनी कोई सहमति या हस्ताक्षर न होने का दावा किया। बकौल बबीता थोड़े समय बाद सच्चाई निकल कर सामने आएगी।

बबीता ने पहलवानों पर आरोप लगाया कि वो अपने मामले में उन नेताओं का साथ ले रहे हैं जिन पर पहले से बलात्कार के केस चल रहे हैं। नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन किए गए हंगामे और गंगा में मेडल बहाने जैसे प्रयासों को बबीता ने शर्मनाक कदम बताते हुए इसे देश की छवि को गिराने वाला काम बताया। उन्होंने पीएम पर भरोसा जताते हुए साक्षी और उनके पति पर कॉन्ग्रेस की कठपुतली बन जाने का भी आरोप लगाया। अपने ट्वीट में बबीता ने #OurPMOurPride के साथ #BetiBachaoBetiPadhao, #Bjpforindia, #BjpforBeti जैसे हैशटैग भी लगाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -