Homeदेश-समाजदिल्ली में निहंगों ने डिलीवरी ब्वॉय के सीने में घोंप दिया खंजर, 20 मिनट...

दिल्ली में निहंगों ने डिलीवरी ब्वॉय के सीने में घोंप दिया खंजर, 20 मिनट तक रोड पर तड़पने के बाद तोड़ दिया दम

मृतक सागर के रिश्तेदार इन्दरदीप सिंह के मुताबिक, "सागर रात में अतिरिक्त पैसे बनाने और ट्रैफिक न होने के चलते डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था।" घटना के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय हर्षदीप सिंह नाम के एक आरोपित निहंग को गिरफ्तार कर लिया है।

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के कृष्णा नगर इलाके में 2 निहंगों पर एक डिलीवरी बॉय की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सिगरेट का धुआँ खुद पर आने के बाद शुरू हुआ विवाद आखिरकार हत्या तक पहुँच गया। मृतक का नाम सागर सिंह है और उसकी कृपाण मार कर हत्या किया जाना बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक निहंग को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना मंगलवार (14 जून 2022) रात की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक सागर सिंह एक किराए के मकान में कृष्णा पार्क गली नंबर 9 में रहता था। परिवार में सागर की पत्नी सतवंत कौर और 7 साल का एक बेटा है। मृतक डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करके अपने परिवार को पाल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना की रात सागर एक ऑर्डर पर खाना लेने के लिए एक रेस्टोरेंट में गया था। इसी बीच वो सिगरेट पीने लगा। उसी रेस्टोरेंट के पास 2 निहंग पहले से खड़े थे। दोनों आरोपित वहाँ रोल खा रहे थे। उन्होंने सागर को सिगरेट पीने से टोका।

बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। बाद में एक निहंग ने अपनी कृपाण निकाल कर सागर के सीने पर चला दी। घायल सागर वहाँ से भागने लगा, तब आरोपितों ने उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया। सागर वहीं गिरकर तड़पने लगा। घटनास्थल पर सागर लगभग 15-20 मिनट तक तड़पता रहा, लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे एक अन्य डिलीवरी बॉय ने एम्बुलेंस बुलाकर सागर को अस्पताल भेजवाया, लेकिन तब तक सागर ने दम तोड़ दिया था।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक सागर की उम्र 29 साल थी। वह जोमैटो में काम करता था। उसके रिश्तेदार इन्दरदीप सिंह के मुताबिक, “सागर रात में अतिरिक्त पैसे बनाने और ट्रैफिक न होने के चलते डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था।” घटना के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय हर्षदीप सिंह नाम के एक आरोपित निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग हुई कृपाण भी बरामद कर ली गई है। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम्हारी गौमाता का मीट खा रहा हूँ… ग@#D में दम हो तो रोककर दिखाओ’: इंस्टा पर वायरल होने के लिए हैदर अली के घटिया...

हैदर अली अपने इंस्टा पर गौमांस की वीडियोज को डालता है और हिंदुओं को अंधभक्त कहकर मीट देखने को कहता है। अपने चैनल पर उसने 1 महीने में 10 से ज्यादा ऐसी वीडियो डाली है।

गुजरात के जावेद की टेढ़ी हड्डियाँ, ₹4 करोड़ का सालाना खर्च और PAK के ‘रैट चिल्ड्रन’: करीबी रिश्तों में निकाह से पैदा होता स्वास्थ्य...

म्यूकोपॉलीसेकेराइडोसिस ऐसी आनुवांशिक बीमारी है जो कजिन मैरिज की वजह से होता है। गुजरात का जावेद भी इसका शिकार है क्योंकि उसकी अम्मी और अब्बू कजिन हैं।
- विज्ञापन -