Homeराजनीतिभाजपा को हराने के लिए डाल आओ महागठबंधन के गुंडे को भी वोट: आप...

भाजपा को हराने के लिए डाल आओ महागठबंधन के गुंडे को भी वोट: आप नेता

कभी केजरीवाल राहुल गाँधी से कातर स्वर में गठबंधन की भीख माँगने लगते हैं, कभी भाजपा के सत्ता में लौटने की भविष्यवाणी कर के कॉन्ग्रेस को दोष देने लगते हैं। अब उनकी नेता आतिशी ने महागठबंधन के गुंडे नेताओं को भी ‘मन मार के’ वोट करने की अपील की है, ताकि भाजपा को हराया जा सके।

आम आदमी पार्टी भाजपा को हराने के लिए किस हद तक तड़फड़ा रही है, यह रह-रह कर हास्यास्पद तरीकों से सामने आ रहा है। कभी केजरीवाल राहुल गाँधी से कातर स्वर में गठबंधन की भीख माँगने लगते हैं, कभी भाजपा के सत्ता में लौटने की भविष्यवाणी कर के कॉन्ग्रेस को दोष देने लगते हैं। अब उनकी नेता आतिशी ने महागठबंधन के गुंडे नेताओं को भी ‘मन मार के’ वोट करने की अपील की है, ताकि भाजपा को हराया जा सके।

ट्विटर पर आया वीडियो

“हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हमें वहाँ पे वोट ऐसे कैंडिडेट को, ऐसी पार्टी को डालना है, जो वहाँ पर बीजेपी को हरा सके। लेकिन हमें ये भी पता है सबको कि ये एक फैक्ट है कि पूरे देश भर में कोई ऐसी सिंगल पार्टी नहीं है जो बीजेपी को हरा सके। अलग अलग स्टेट्स में अलग-अलग पार्टियाँ हैं जो बीजेपी को हराने का माद्दा रखतीं हैं। फॉर इग्ज़ाम्पल (उदाहरण के तौर पर) आज या कल में यूपी का एक फेज़ था। तो अगर आप यूपी में देखें तो यूपी में बीजेपी को सिर्फ एसपी और बीएसपी की कोएलीशन (गठबंधन) हरा सकती है और कोई नहीं हरा सकता। सो इफ़ वे वर यूपी वोटर्स (तो अगर हम यूपी के मतदाता हैं) तो हमें क्या करना चाहिए था? हमें अपना वोट जा के एसपी-बीएसपी के गठबंधन को देना चाहिए, चाहे उनका जैसा भी कैंडिडेट हो। हमारे एक जानकार हैं उनसे बात हो रही थी। तो कहते हैं जी हमारे इलाके का (महागठबंधन) कैंडिडेट गुंडा है, मैं क्या करूँ? आइ सेड (मैंने कहा) अभी आँख बंद कर के कोएलीशन को डाल दो वोट। बिकॉज़ दिस इज़ एन इलेक्शन (क्योंकि यह एक ऐसा चुनाव है) जहाँ पर बीजेपी को हराना ज़रूरी है।”

ऐसे ही तैयार हुआ है महागठबंधन

आतिशी जिस प्रकार की वोटिंग की बात कर रहीं हैं, महागठबंधन वैसी ही वैचारिक भूमि पर तैयार हुआ है। दो दशक से ज्यादा समय तक एक दूसरे से लड़ने वाले सपा-बसपा साथ आ खड़े हुए हैं, कॉन्ग्रेस किसी राज्य में महागठबंधन का नेतृत्व कर रही है, किसी में तीसरे-चौथे नंबर की साझीदार है और किसी-किसी में महागठबंधन के खिलाफ़ ही चुनाव लड़ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कभी देश में खुद को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा शत्रु बताते थे, अब वह राहुल गाँधी से गठबंधन के लिए मनुहार करने से लेकर लालू यादव के गले लगने तक सब कर चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -