Homeराजनीति'एजाज यंग और हॉट हैं, वो MLA का चुनाव जरूर जीतेंगे और एक दिन...

‘एजाज यंग और हॉट हैं, वो MLA का चुनाव जरूर जीतेंगे और एक दिन देश के PM भी बनेंगे’

"एजाज अपने हार्ड वर्क और लगन से बहुत आगे तक जाएँगे। मैं तो उन्हें अभी से ही एक न एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनते देख रही हूँ।"

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियाँ जीतने के लिए मेहनत कर रही हैं। भाजपा, कॉन्ग्रेस, एनसीपी, ओवैसी तक अपनी पार्टी के लिए जुटे हुए हैं। इनमें एक दिलचस्प नाम और जुड़ गया है – एजाज खान।

एजाज खान की अपनी एक पहचान है – गालीबाज अभिनेता के तौर पर। मायानगरी मुंबई में कुछ जमा नहीं तो सोचा अभिनेता से नेता बनने को। बस मुँह उठाए और चल दिए ओवैसी भाईजान के पास MLA का टिकट माँगने। ओवैसी ने अपनी पार्टी AIMIM से उन्हें टिकट देने से मना कर दिया

गैस सिलिंडर से बनेंगे विधायक एजाज खान!

बस ‘शेर’ एजाज खान ने ठान लिया कि चाहे कोई साथ दे या ना दे, उन्हें तो चुनाव लड़ना है। फिर क्या था, गैस सिलिंडर छाप के चुनाव चिन्ह के साथ कूद गए मैदान में। लेकिन एजाज के राजनीति में आने से ज्यादा बड़ा भूचाल आना अभी बाकी था। और यह भूचाल आया माहिका शर्मा के रूप में!

पढ़ें: ‘शेर’ एजाज खान आया जेल से लँगड़ाते हुए बाहर, लोगों ने पूछा- सब ठीक तो है?

माहिका शर्मा अभिनेत्री हैं, मॉडल भी है। एजाज की विधायक वाली दावेदारी पर माहिका ने मुहर लगा दी। मतलब अपनी ओर से उनकी जीत पक्की कर दी। और इसके लिए उन्होंने तर्क भी गिनाए। माहिका ने बड़े ही राजनीतिक अंदाज में कहा, “एजाज यंग और हॉट हैं। वो यंग लोगों की बात समझेंगे और शहर को बेहतर विकास देंगे। उनके नेतृत्व में रेप होना बंद हो जाएगा। महिलाओं की पूजा की जाएगी। वो जाति के आधार पर भेदभाव भी खत्म कर देंगे। प्लीज उनको सभी लोग जीत सुनिश्चित करें।”

अपने तर्कों को आगे बढ़ाते हुए माहिका ने एजाज को अभी ही बधाई भी दे डाली। इसके बाद जो उन्होंने कहा, वह भारतीय राजनीति में हिस्सा लेने वाले हर एक नेता का ख्वाब होता है – “एजाज अपने हार्ड वर्क और लगन से बहुत आगे तक जाएँगे। मैं तो उन्हें अभी से ही एक न एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनते देख रही हूँ।”

पढ़ें: जेल से छूटे एजाज खान का बदला सुर, जमकर की मोदी-शाह की प्रशंसा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माहिका शर्मा की एक फिल्म आने वाली है – द मॉडर्न कल्चर। इस फिल्म में उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड और एडल्ट फिल्मों के स्टार डैनी डी भी होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -