Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल की ED तो महुआ मोइत्रा की लोकसभा एथिक्स कमेटी के सामने पेशी,...

अरविंद केजरीवाल की ED तो महुआ मोइत्रा की लोकसभा एथिक्स कमेटी के सामने पेशी, बोले बीजेपी MP- दोनों 2 नंबरी

दोनों नेताओं के साथ आज अलग-अलग मामले में होने जा रही पूछताछ से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर पर तंज कसा है। उन्होंने ही महुआ मोइत्रा के ऊपर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप भी लगाया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से आज यानी 2 नवंबर 2023 को दो अलग-अलग मामलों में पूछताछ होनी है। सीएम केजरीवाल से जहाँ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शराब घोटाला मामले में पूछताछ करेगा। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को भी लोकसभा एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश होना है। उनपर आरोप है कि उन्होंने पैसों के बदले संसद में खड़े होकर सवाल पूछे और दुबई के कारोबारी को अपना संसद का लॉग-इन दिया।

दोनों नेताओं के साथ आज होने जा रही पूछताछ से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर पर एक तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “2नों 2 नंबरी 2 नवंबर को हाजिर हों।” उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स नीचे केजरीवाल और महुआ की फोटो लगा रहे हैं, दोनों को टैग कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है- “सर दोनों 2 नंबरी को 2 नवंबर को तिहाड़ भेज दो।”

बता दें कि जिस शराब घोटाले मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से आज पूछताछ होनी है उस मामले में मनीष सिसोदिया और AAP के सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं। ऐसे में जब खबर आई कि ईडी 2 नवंबर को केजरीवाल से पूछताछ करने वाली है तो दिल्ली सरकारी की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को ईडी गिरफ्तार करने वाली है। हालाँकि वास्तविकता में आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई सूचना नहीं आई थी और न ही कोई वारंट जारी किया गया था। फिर भी दिल्ली सरकारी की मंत्री ने ऐसे आरोप लगाए।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की बात करें तो उन्हें आज संसद की आचार समिति के समक्ष पेश होना है। उनके खिलाफ शिकायत भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने की थी। उन्होंने कहा था कि महुआ मोइत्रा ने दुबई के कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से कैश और गिफ्ट्स लेकर उन्हें संसद का लॉग इन दिया, जिसके जरिए गौतम अडानी के बारे में सवाल हुए।

इस मामले में दर्शन हीरानंदानी, भाजपा सांसद के आरोपों को स्वीकार कर चुके हैं। वहीं 1 नवंबर को ये भी खबर आई कि केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्यिगिकी मंत्रालय (IT Ministry) ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने के आरोपों की जाँच कर रही संसदीय आचार समिति को बताया कि सांसद महुआ मोइत्रा की संसद की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल दुबई से कम से कम 49 बार हुआ है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -