Homeदेश-समाज'बाबर, औरंगजेब दफन हो गए..': ओवैसी पर जितेंद्र त्यागी (वसीम रिजवी) का पलटवार, कहा-...

‘बाबर, औरंगजेब दफन हो गए..’: ओवैसी पर जितेंद्र त्यागी (वसीम रिजवी) का पलटवार, कहा- धमकी देकर तुम हिंदुस्तान में रह पाओगे

"मोदी, योगी और अमित शाह अभी मौजूद हैं, उनके जाने की फिक्र छोड़ो बाबर और औरंगजेब अब हिंदुस्तान में दफन हो चुके हैं। कट्टरपंथियों अपने लिए मुस्तकबिल (भविष्य) की तलाश करो। अगर तुम इसी तरह की भाषा प्रयोग करोगे तो तुम हिंदुस्तान में रह पाओगे या नहीं ये तुम्हें तय करना है।"

उत्तराखंड में हुई धर्म संसद पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asduddin owaisi) के विवादित बयान के बाद जितेंद्र नारायण त्यागी (पूर्व नाम वसीम रिजवी) का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो ओवैसी को जबाव देते हुए कहा है कि औरंगजेब और बाबर दफन हो चुके है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो आपको तय करना होगा कि क्या बोलना है।”

ऑपइंडिया को भेजे गए 43 सेकेंड के इस वीडियो में जीतेंद्र नारायण त्यागी कहते हैं, “याद रखो असदुद्दीन ओवैसी सनातन धर्म की रक्षा सनातन धर्म के लोग करना जानते हैं। मोदी, योगी और अमित शाह अभी मौजूद हैं, उनके जाने की फिक्र छोड़ो बाबर और औरंगजेब अब हिंदुस्तान में दफन हो चुके हैं। कट्टरपंथियों अपने लिए मुस्तकबिल (भविष्य) की तलाश करो। अगर तुम इसी तरह की भाषा प्रयोग करोगे तो तुम हिंदुस्तान में रह पाओगे या नहीं ये तुम्हें तय करना है।”

जीतेंद्र नारायण त्यागी (वसीम रिजवी) का यह बयान सांसद असदुद्दीन ओवैसी के उस विवादित बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने हिंदुओं को चेतावनी दी थी। वायरल वीडियो में ओवैसी ने कहा था, “मैं पुलिस वालों को बता देना चाहता हूँ कि वो याद रखें कि न तो योगी हमेशा मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और न ही मोदी हमेशा प्रधानमंत्री। हम मुस्लिम समय को देख कर चुप हैं। पर ध्यान रहे कि हम कुछ भूलने वाले नहीं हैं। हमें तुम्हारा अन्याय याद रहेगा। अल्लाह अपनी ताकत से तुम्हे बर्बाद करेगा। इंशाल्लाह हम याद रखेंगे और समय भी बदलेगा। तब तुम्हे बचाने कौन आएगा जब योगी अपने मठ और मोदी हिमालय में चले जाएँगे? याद रहे, हम नहीं भूलने वाले।”

बताया जा रहा है कि औवैसी ने यह बयान 12 दिसंबर 2021 को कानपुर की एक सभा में दिया था। हालाँकि, उनके इस बयान जीतेंद्र नारायण त्यागी के अलावा हैदराबाद (Hyderabad) से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह (T Raja singh) ने भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि तुम जब-जब औरंगजेब और अकबर बनने का सपना देखोगे हम तब-तब शिवाजी और महाराणा बनकर तुम्हारी नस्लें खत्म कर देंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -