Homeराजनीतिबिहार: BJP सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में बच्चों के बेहतर इलाज के लिए देंगे...

बिहार: BJP सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में बच्चों के बेहतर इलाज के लिए देंगे ₹25-25 लाख की मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सभी सांसदों को दिए गए रात्रिभोज के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गई और सभी सांसदों ने बच्चों के बेहतर इलाज के लिए ₹25-25 लाख रुपए देने का फैसला किया।

बिहार में चमकी बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और मौत का आँकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार (जून 21, 2019) सुबह तक पूरे राज्य में इस बीमारी की वजह से मरने वालों की संख्या 142 हो गई है, जबकि सिर्फ मुजफ्फरपुर में मरने वालों का आँकड़ा 122 है। चमकी बुखार के कारण बिहार में हाहाकार मचा हुआ है और अस्पतालों में बच्चों के भर्ती होने की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण राज्य की नीतीश सरकार हर किसी के निशाने पर है।

इस बीच बिहार बीजेपी के 17 सांसदों ने राज्य के बच्चों के बेहतर इलाज के लिए ₹25-25 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शुक्रवार को की। इन पैसों से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए बिहार के प्रत्येक सांसद के लोकसभा क्षेत्र में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाए जाने की योजना है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर बिहार के सभी सांसद इस पहल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री और बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।

खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सभी सांसदों को दिए गए रात्रिभोज के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गई और सभी सांसदों ने बच्चों के बेहतर इलाज के लिए ₹25-25 लाख रुपए देने का फैसला किया। एक तरफ जहाँ पर ये बुखार मासूम बच्चों पर कहर बरपा रहा है, तो वहीं इस पर राजनीति भी तेज हो गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -