HomeराजनीतिBJP सांसद साध्वी प्रज्ञा को वीडियो कॉल कर नंगी होने लगी लड़की, जान से...

BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा को वीडियो कॉल कर नंगी होने लगी लड़की, जान से मारने और वायरल करने की धमकी भी: भोपाल में FIR दर्ज

उन आरोपितों ने भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो वह इस वीडियो को वायरल कर देंगे।

मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने रविवार (6 फरवरी, 2022) को मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने और वीडियो कॉल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सांसद प्रज्ञा ने देर रात टीटीनगर पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि वीडियो कॉल पर एक लड़की ने प्रज्ञा ठाकुर के सामने कपड़े उतारना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। इसके बाद आरोपितों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भेजकर उनसे रुपए माँगे।

यही नहीं, उन आरोपितों ने भाजपा सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो वह इस वीडियो को वायरल कर देंगे। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे एक लड़की का वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। वह कॉल पर अपने कपड़े उतारने लगी। लड़की को ऐसा करते देख उन्होंने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि मुझे पहले 6371608664 से वीडियो कॉल आई, फिर कुछ देर बाद एक अन्य नंबर 8280774239 से उन्हें उस लड़की ने रिकॉर्डिंग वीडियो भेजा। इसके साथ ही आरोपित ने उन्हें फोन करके धमकी दी कि अगर उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए, तो इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। आरोपित ने सांसद से आपत्तिजनक शब्द भी कहे और जान से मारने की धमकी भी दी।

बता दें कि टीटी नगर टीआई चेन सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस मामले से जुड़े सभी आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों नंबरों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -