Homeराजनीतिबसपा नेता ने खोया आपा, बोले - 'साधना सिंह का सिर काटने वाले को...

बसपा नेता ने खोया आपा, बोले – ‘साधना सिंह का सिर काटने वाले को देंगे ₹50 लाख इनाम’

सपा-बसपा के गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं में और उनके समर्थकों में एक अलग ही ‘स्तर’ का आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। लगातार हर तरफ ऐसे बयान सुनने में आ रहे हैं कि इस गठबंधन ने BJP से जुड़े लोगों की नींदें उड़ा दी हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता विजय यादव लगातार ऊल-जुलूल बोलते हुए सारी मर्यादाओं को लाँघ रहे हैं। बीते दिनों मायावती के जन्म दिन पर भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर मारने वाले बयान देने वाले पूर्व बसपा विधायक विजय यादव ने इस बार कहा कि बीजेपी विधायक साधना सिंह ने मायावती को अपशब्द कहा था, जो भी साधना का सिर लेकर आएगा उसे ₹50 लाख का इनाम दिया जाएगा।

बता दें कि बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती पर की गई टिप्पणी के बाद माफ़ी माँगी थी, और कहा था कि उनका किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। अगर उनकी बातों से दुख पहुँचा है तो वो खेद व्यक्त करती हैं।

पहले भी उगल चुके हैं बीजेपी के खिलाफ ज़हर

उत्तर प्रदेश में बसपा की अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर उनकी पार्टी के नेता विजय यादव ने एक बेहद विवादित बयान दिया था। मायावती के जन्म दिन पर जनसभा को संबोधित करते हुए विजय यादव ने कहा था, “घबराने की जरूरत नहीं है, दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे बीजेपी को, मरी हुई नानी याद दिला देंगे।”

सपा-बसपा के गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के नेताओं में और उनके समर्थकों में एक अलग ही ‘स्तर’ का आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। लगातार हर तरफ ऐसे बयान सुनने में आ रहे हैं कि इस गठबंधन ने बीजेपी पार्टी से जुड़े लोगों की नींदें उड़ा दी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -