HomeराजनीतिTMC सांसद और दीदी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुँची CBI, कोयला घोटाले...

TMC सांसद और दीदी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुँची CBI, कोयला घोटाले का है मामला

कोयला माफिया द्वारा बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC के नेताओं को नियमित तौर पर रूपए भेजने के आरोप हैं। यह रूपए पार्टी के युवा नेता विनय मिश्रा के जरिए पहुँचाया जाता है।

कोयला घोटाला मामले में केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी TMC सांसद और मुख्यमंत्री ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को तलब करने के लिए उनके घर पहुँच गई है। सीबीआई की तीन सदस्यीय दल ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी को जाँच में शामिल होने के लिए कहा है। हालाँकि, नोटिस में अभिषेक बनर्जी का नाम शामिल नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की टीम उन्हें कोयला तस्करी मामले में समन देने के लिए उनके घर गई है। समन में लिखा है कि उन्हें 24 घंटे के अंदर सीबीआई दफ्तर उपस्थित होना होगा। सीबीआई की टीम दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी सांसद अभिषेक से पूछताछ भी करेगी।

गौरतलब है कि कोयला घोटाला मामले में सीबीआई पहले से ही अभिषेक बनर्जी के कई करीबियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। दिसंबर 31, 2020 को कोलकाता में तृणमूल यूथ कॉन्ग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के खिलाफ पशु तस्करी और अवैध कोयला खनन के मामले में तलाशी अभियान चलाया गया था और उनके खिलाफ एजेंसी ने लुक आउट नोटिस तक जारी किया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोयला माफिया द्वारा बंगाल की सत्ताधारी पार्टी TMC के नेताओं को नियमित तौर पर रूपए भेजने के आरोप हैं। यह रूपए पार्टी के युवा नेता विनय मिश्रा के जरिए पहुँचाया जाता है। विनय मिश्रा फिलहाल इस मामले में फरार चल रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -