HomeराजनीतिBJP ने दिया मौका, चायवाला बन गया रायगढ़ का मेयर: छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में...

BJP ने दिया मौका, चायवाला बन गया रायगढ़ का मेयर: छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत; 10 नगर निगम और 36 नगरपालिका पर हुआ कब्जा

रायपुर में भाजपा ने 15 साल बाद वापसी की है। भाजपा ने नगर निगम की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 49 नगरपालिका में 36 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 7 में कॉन्ग्रेस, 1 में AAP और 5 निर्दलीय जीते हैं। बता दें कि 10 नगर निगमों में मेयर और पार्षदों के साथ 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य के सभी 10 नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करके कॉन्ग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी भगवा आगे है। भाजपा ने कॉन्ग्रेस को पछाड़कर रायगढ़ नगर निगम का चुनाव भी जीता है। यहाँ से चाय का दुकान चलाने वाले भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीते हैं।

जीवर्धन चौहान ने कॉन्ग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को 34,000 वोटों के भारी अंतर से हराया है। जीवर्धन चौहान ने जीत का श्रेय रायगढ़ की जनता को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ विधायक एवं राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ के महापौर के रूप में विकास का काम करेंगे।

चुनाव जीतने के बाद भी जीवर्धन सिंह चौहान अपनी दुकान में लोगों को चाय पिला रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीवर्धन ने कहा कि वे पहले भी चायवाला थे और अब भी चायवाला बनकर लोगों के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने देंगे।

नगर निगमों में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर)

जीवर्धन चौहान की जीत पर ओपी चौधरी कहा कि रायगढ़ की जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलने का पूर्ण विश्वास था। पिछले एक वर्ष में लोगों ने राज्य में विकास की नई राजनीति को देखा है। चाय का ठेला चलाकर ईमानदारी से जीवन-यापन करने वाले जीवर्धन चौहान और भाजपा पार्षदों को जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसे हृदय से स्वीकार करते हुए भाजपा लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जीवर्धन चौहान के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमकर प्रचार किया था। इसके साथ ही अलग-अलग समय पर दोनों बड़े नेताओं ने जीवर्धन चौहान के ठेले पर चाय भी बनाई थी और लोगों को पिलाया था। इसके कारण चुनाव से पहले ही रायगढ़ के मेयर (महापौर) उम्मीदवार घोषित हो चुके जीवर्धन चौहान भारी मतों से जीते।

नगरपालिका के उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर)

रायगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को 33 वार्डों में जीत मिली है। वहीं, कॉन्ग्रेस 12 वार्डों में सिमट कर रह गई है। एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही 2 निर्दलीय भी जीते हैं। रायगढ़ में करीब 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

रायपुर में भाजपा ने 15 साल बाद वापसी की है। भाजपा ने नगर निगम की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 49 नगरपालिका में 36 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 7 में कॉन्ग्रेस, 1 में AAP और 5 निर्दलीय जीते हैं। बता दें कि 10 नगर निगमों में मेयर और पार्षदों के साथ 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।

नाबालिग हिंदू बच्ची को घर से भगा ले गया जुनैद, अब्बा-अम्मी भी दे रहे साथ: ऑपइंडिया से पीड़ित पिता बोले- तस्करी कर देगा, गोपालगंज...

गोपालगंज से जुनैद अंसारी ने हिंदू नाबालिग का अपहरण किया। ऑपइंडिया से बातचीत में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी का अभी तक पता नहीं चला।
- विज्ञापन -