Homeराजनीति12 देशों में है चिदंबरम का बैंक खाता: INX मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED...

12 देशों में है चिदंबरम का बैंक खाता: INX मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का दावा

ED ने कहा, "सबूतों की रक्षा के साथ गवाह की गरिमा और सुरक्षा की भी रक्षा होनी चाहिए। गवाह को प्रभावित किया जा रहा है और उनका अपमान हो रहा है। आरोपी पहुत ताकतवर और प्रभावशाली भी है।"

INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया है कि पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम की प्रॉपर्टी सिर्फ़ भारत में ही नहीं है बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी है। ED ने अपने दावे में यह बात भी स्पष्ट की कि वो विदेशों में सम्पत्ति को बेचने और विदेशी बैंक खातों को बंद करने के साक्ष्यों के साथ भी छेड़छाड़ कर रहे हैं। 

ख़बर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में दायर ऐफिडेविट में जाँच एजेंसी ने यह दावा किया कि चिदंबरम के कई देशों में बैंक खाते हैं। ED का कहना है कि चिदंबरम और इस मामले के सह-आरोपितों की 12 देशों में सम्पत्ति है। इन देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड, फ्रांस, ग्रीस, मलेशिया, मोनाको, फिलीपींस, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, स्पेन और श्री लंका शामिल है।

ED ने चिदंबरम की ज़मानत याचिका का विरोध करते हुए कहा, “आरोपित के ख़िलाफ़ हमारे पास मजबूत केस है और इस आधार पर बेल याचिका का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, इसके साथ ही इनकी अग्रिम ज़मानत याचिका का विरोध करने का हमारे पास एक और मजबूत आधार है। हमें ऐसे संकेत मिले हैं कि आरोपी और सह-आरोपी न सिर्फ़ सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं बल्कि गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश भी कर रहे हैं।”

इसके अलावा ED ने कहा, “सबूतों की रक्षा के साथ गवाह की गरिमा और सुरक्षा की भी रक्षा होनी चाहिए। गवाह को प्रभावित किया जा रहा है और उनका अपमान हो रहा है। आरोपी बहुत ताकतवर और प्रभावशाली भी है।”

ग़ौरतलब है कि चिदंबरम की CBI की हिरासत को चार दिन बढ़ा दिया गया है, उन्हें अब 30 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने INX मीडिया मामले में चिदंबरम की अग्रिम ज़मानत याचिका रद्द करने के हाईकोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक का अनशन हेडलाइन, ग्रामीणों का सत्याग्रह फुटनोट क्यों बन जाता है?

सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल पर शोर। लेकिन मध्य प्रदेश के जल सत्याग्रह पर खामोशी। आखिर कौन तय करता है? क्या सरकार हर आमरण अनशन के आगे झुकने को बाध्य है?

कनाडा-यूरोप में भारतीय गैंगस्टरों की दहशत, अमेरिका को शुरू करना पड़ा ऑपरेशन हार्ड बॉल: कौन हैं FBI का मोस्ट वांटेड नीतीश कौशल, कैसे काम...

FBI ने नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड सूची में डाला है। उस पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए हिंसा, अपहरण और हमलों में शामिल होने का आरोप है।
- विज्ञापन -