Homeराजनीति'हेमा मालिनी तो है नहीं जो चा$ने के लिए बनाते हो': अब कॉन्ग्रेस नेता...

‘हेमा मालिनी तो है नहीं जो चा$ने के लिए बनाते हो’: अब कॉन्ग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भरी सभा में की अभद्र बातें, इससे पहले कंगना रनौत को लेकर हुई थी गंदी बातें

रणदीप सुरजेवाला ने कहा- "हम लोगों को विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं ताकि हम आपकी आवाज संसद में उठा सकें। आपकी बात मनवा सकें। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं जो चा@#$ के लिए बनाते हों। कोई फ़िल्म स्टार तो हैं नहीं।"

कॉन्ग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हाल में भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता विधायक-सांसद इसलिए बनाती है ताकि उनकी आवाज उठा सकें। वो कोई हेमा मालिनी तो है नहीं जिन्हें चा@#$ हो।

रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में 1 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपना यह बयान दिया था। उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- “हम लोगों को विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं ताकि हम आपकी आवाज संसद में उठा सकें। आपकी बात मनवा सकें। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं जो चा@#$ के लिए बनाते हों। कोई फ़िल्म स्टार तो हैं नहीं।

उन्होंने आगे अपनी बात बैलेंस करने के लिए कहा, “हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं क्योंकि धर्मेन्द्र के यहाँ शादी कर रखी है जो बहू हैं हमारी। ये लोग कोई फ़िल्म स्टार तो हो सकते हैं। लेकिन कोई मुझे या गुप्ता जी को इसीलिए AAP सांसद-विधायक बनाते हैं ताकि हम लोग आपकी सेवा कर सकें।”

उनके इस बयान के बाद कई भाजपा नेता भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि चुनाव आते ही महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करना कॉन्ग्रेस का व्यक्तित्व बन गया है। अमित मालवीय ने रणदीप सुरजेवाला की वीडियो को शेयर करते हुए कहा,

“कॉन्ग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जो न केवल उनके लिए बल्कि सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक है।” उन्होंने सुरजेवाला का वीडियो साझा करते हुए कहा, यह राहुल गाँधी की कॉन्ग्रेस है, जो महिलाओं से नफरत करती है। हेमा मालिनी इस लोकसभा चुनाव में भी मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार हैं।”

उन्होंने पूछा कि आखिर कौन लोग हैं जो सोचते हैं कि महिलाएँ चाटने के लिए बनी हैं। ये बेहद घटिया विवरण है जो कोई दे सकता है।

वहीं कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करके कहा, “बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी लेकिन कॉन्ग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है। महिलाओं के प्रति गिरी हुई सोच रखने वाले कॉन्ग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन-ब-दिन पतन कर रहे हैं।”

शहजाद जय हिंद ने कहा, “नारी शक्ति का अपमान, कॉन्ग्रेस की पहचान। कॉन्ग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने घटिया, नारीविरोधी टिप्पणी जो की है वो सिर्फ हेमा मालिनी पर नहीं बल्कि पूरी नारीशक्ति पर की है।”

बता दें कि इससे पहले कॉन्ग्रेस की महिला नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मंडी से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पर अपने इंस्टा के जरिए अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कंगना की एक फोटो शेयर करते हुए कहा था ‘मंडी में भाव’ वाला कमेंट किया था, बाद में इसका खूब विरोध हुआ और सुप्रिया श्रीनेत की शिकायत चुनाव आयोग को दी गई और ईसी ने बाद में उन्हें फटकारा भी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केरल में एलोहिम ग्लोबल वर्शिप सेंटर के पादरी बिनु वझामुट्टोम पर नाबालिगों से मारपीट, बंधक बनाकर जबरदस्ती काम कराने के आरोप: ईसाई नेता के...

केरल के पथानामथिट्टा में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पादरी बिनू वझामुट्टोम के गिरफ्तारी की माँग की है।

महरंग बलोच पर मलाला का मौन… अफगान महिलाओं के लिए मंच-मंच भाषण, लेकिन पाकिस्तानी फौज के बलोचों के दमन पर नोबेल विजेता खामोश क्यों?

दुनिया के कोने-कोने से मानवाधिकार का झंडा उठाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला पाकिस्तान में महरंग को उम्रकैद मिलने पर मौन बैठी है।
- विज्ञापन -