Homeराजनीतिकृषि कानूनों की तरह अग्निपथ योजना को भी वापस लेना ही होगा: हिंसा के...

कृषि कानूनों की तरह अग्निपथ योजना को भी वापस लेना ही होगा: हिंसा के बीच राहुल गाँधी का भड़काऊ बयान, प्रियंका की भी एंट्री

इस योजना को लेकर देश भर में जारी हिंसा के बीच कॉन्ग्रेस ने घोषणा की है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। इसमें कई बड़े नेताओं और सांसदों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में हो रही हिंसा के बीच अब कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी की भी एंट्री हो गई। उन्होंने पीएम मोदी से इस कानून को वापस लेने की माँग की है। वहीं, राहुल गाँधी ने कहा कि अग्निपथ योजना का भी हाल कृषि कानूनों की तरह होगा।

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार (18 जून 2022) को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का अपमान किया है। मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफ़ीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा।”

इस योजना को लेकर देश भर में जारी हिंसा के बीच राहुल गाँधी ने जंतर-मंतर पर विरोध का फैसला कर इस आग में घी डालने का काम किया है। कॉन्ग्रेस ने घोषणा की है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ पार्टी रविवार (19 जून 2022) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। इसमें कई बड़े नेताओं और सांसदों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

प्रियंका गाँधी ने कहा कि मोदी सरकार को इस योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध को देखते हुए 24 घंटे भी नहीं बीते और सरकार को इसमें बदलाव करना करना पड़ा। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया।

बता दें कि इस योजना को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, आंदोलन के लिए युवाओं को भड़काने का आरोप राजनीतिक दलों पर भी लग रहे हैं। वहीं, इसमें कोचिंग माफियाओं की बात सामने आ रही है। विरोध प्रदर्शन के नाम पर हो रही हिंसा में देश विरोधी तत्व फायदा उठा रहे हैं।

इस बीच केंद्र सरकार ने ‘अग्निवीरों’ को केंद्रीय सशस्त्र बलों एवं असम राइफल्स में 10% आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके साथ ही इस बार अभ्यर्थियों की आयु सीमा में भी छूट दी गई है। 23 वर्ष तक के अभ्यर्थी सेना में आवेदन कर सकेंगे। पहले बैच के लिए आयु में अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट होगी। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -