Wednesday, March 26, 2025
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेसियों ने BJP की महिला कार्यकर्ताओं से की छेड़छाड़, बीच सड़क पर...

छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेसियों ने BJP की महिला कार्यकर्ताओं से की छेड़छाड़, बीच सड़क पर मारे लात-घूँसे: Video वायरल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कॉन्ग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने की खबर है। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कॉन्ग्रेस पार्टी के सदस्यों पर अपने साथ मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कॉन्ग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने की खबर है। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कॉन्ग्रेस पार्टी के सदस्यों पर अपने साथ मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में बीजेपी सदस्य भानपुरी थाने पहुँचे और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना शनिवार (4 नवम्बर 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला जगदलपुर के थानाक्षेत्र भानपुरी का है। यहाँ नारायणपुर विधानसभा के लिए कॉन्ग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता समूह बना कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान बस्तर ब्लॉक में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

तनातनी की वजह शनिवार को लगने वाले बाजार में दोनों पार्टियों के सदस्यों का एक ही समय मौजूद होना है। प्रशासन द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को यहाँ 1 बजे से 3 बजे तक प्रचार करने के लिए कहा गया था। वहीं शाम 4 से 6 बजे के बीच में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रचार करना था।

बताया जा रहा है कि जब कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता शाम 4 बजे शनिवार प्रचार के लिए बाजार पहुँचे तो वहाँ भाजपा सदस्य पहले से मौजूद दिखे। कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके प्रचार में भाजपा से जुड़े लोग बाधा डाल रहे थे। हालाँकि भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

बीजेपी के अनुसार कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेवजह उनके कार्यकर्ताओं की न सिर्फ पिटाई की बल्कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर अलग किया।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में कॉन्ग्रेस पार्टी का झंडा लिए लोगों को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाते और पैर से मारते देखा जा सकता है। मारपीट की इस घटना से नाराज भाजपा सदस्य भानपुरी थाने पहुँच कर आरोपित कॉन्ग्रेसियों ने खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करने लगे।

इस दौरान थाना परिसर में धरना भी दिया गया जिसका नेतृत्व खुद भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने किया। मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है जिस पर जाँच की जा रही है। अभी तक किसी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवम्बर (मंगलवार) को है। इस दौरान 20 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएँगे। पहले चरण में कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रयोग का अवसर मिलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साध्वी प्रज्ञा से दिशा सालियान तक परमबीर सिंह की वर्दी पर छींटे कई, जब सलमान खान को खोज रही थी मुंबई पुलिस तब उनके...

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दिशा सालियान केस में FIR दर्ज हुई है। परमबीर पर गैंगरेप और हत्या को छिपाने का इल्जाम है। परमबीर पर आरोप पहली बार नहीं लगे हैं।

संभल में सपा नेता ने भाजपा के गुलफाम यादव को जहरीले इंजेक्शन से मरवाया था, जेल से छुड़वाए थे हत्यारे: ब्लॉक प्रमुख बेटा की...

सपा नेता महेश यादव अपने बेटे रवि यादव की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बचाना चाहते थे, इसी लिए उन्होंने गुलफाम यादव की धर्मवीर उर्फ़ धम्मा की हत्या करवा दी।
- विज्ञापन -