Homeराजनीतिजामिया में दंगाइयों ने ही लगाई थी बसों में आग: CCTV फुटेज जारी होने...

जामिया में दंगाइयों ने ही लगाई थी बसों में आग: CCTV फुटेज जारी होने के बाद माफ़ी माँगेंगे सिसोदिया?

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोटरसाइकिलों में से पेट्रोल भी निकाल लिया गया। उन्होंने मास्क पहन कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया और कई वाहनों को आग के हवाले किया। पीछे हिंसक भीड़ को पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

आपको याद होगा कि जामिया नगर में कुछ दिनों पहले 4 सार्वजनिक बसों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके अलावा 100 से भी अधिक प्राइवेट वाहनों को भी फूँक दिया गया था। जिस जगह पर ये वारदात हुई, वहाँ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। वहाँ पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमनतुल्लाह ख़ान को भी भीड़ का नेतृत्व करते देखा गया था। हिंसा होने के बाद पुलिस को जामिया कैम्पस में घुस कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा था। इसके बाद जामिया व जेएनयू के छात्रों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप मढ़ा था।

अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कुछ फोटो शेयर कर आरोप लगाया था कि पुलिस ने ही बसों में आग लगाई और छात्रों को फँसा दिया। हालाँकि सिसोदिया ने जो फोटो शेयर किए थे, उनमें पुलिस आग बुझाती हुई दिख रही है। अब दिल्ली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज जारी करने के बाद लोग आप नेता सिसोदिया माफ़ी की माँग कर रहे हैं।

ऊपर संलग्न किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दंगाई बाइकों पर पेट्रोल डाल कर उन्हें आग के हवाले कर रहे हैं। ये वीडियो फुटेज 15 दिसंबर के हैं। दंगाइयों को वीडियो में पत्थरबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। उन्होंने मास्क पहन कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया और कई वाहनों को आग के हवाले किया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोटरसाइकिलों में से पेट्रोल भी निकाल लिया गया। पीछे हिंसक भीड़ को पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आशंका जताई थी कि ये दिल्ली में गोधरा दोहराने की साज़िश है। वहीं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने चाहिए और इस तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं है। इससे भी अधिक हिंसक वारदातें सीलमपुर में हुईं, जहाँ दंगाइयों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और आमजनों को भी घायल कर दिया।

जामिया दंगों में जो मिन्हाजुद्दीन हुआ घायल, उसे AAP विधायक अमानतुल्लाह ने दिया ₹5 लाख और सरकारी नौकरी

कत्लेआम और 1 लाख हिन्दुओं को घर से भगाने वाले का समर्थन: जामिया की Shero और बरखा दत्त की हकीकत

जामिया हिंसा पर FIR: कॉन्ग्रेस का पूर्व MLA आसिफ खान भी था शामिल, दंगाइयों के साथ छात्रों ने भी की पत्थरबाजी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -