Homeराजनीति'वह बुजुर्ग और बीमारी आदमी है, मैंने दया कर पार्ट टाइम नौकरी दी': गोल्ड...

‘वह बुजुर्ग और बीमारी आदमी है, मैंने दया कर पार्ट टाइम नौकरी दी’: गोल्ड स्मलिंग में गिरफ्तार हुआ PA तो शशि थरूर ने झाड़ा पल्ला, कहा- मेरा लेना-देना नहीं, एजेंसी करें जाँच

शशि थरूर ने X पर हैरानी जताते हुए लिखा- "अपने पूर्व स्टाफ से जुड़ी घटना के बारे में सुनकर मैं हैरान हूँ। वह (शिव कुमार प्रसाद) 72 साल के रिटायर्ड व्यक्ति हैं। उनका डायलिसिस होता है। हमने उन्हें सहानुभूति दिखाते हुए पार्ट टाइम आधार पर नौकरी पर रखा था।"

कॉन्ग्रेस सांसद शशि थरूर के पीए कहे जाने वाले शिव कुमार की सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी की न्यूज फैलने के बाद शशि थरूर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर भी इस मुद्दे पर अपनी ओर से सफाई रखी है। साथ ही मीडिया को भी अपना पक्ष बताया है।

शशि थरूर ने X पर हैरानी जताते हुए लिखा- “अपने पूर्व स्टाफ से जुड़ी घटना के बारे में सुनकर मैं हैरान हूँ। वह (शिव कुमार प्रसाद) 72 साल के रिटायर्ड व्यक्ति हैं। उनका डायलिसिस होता है। हमने उन्हें सहानुभूति दिखाते हुए पार्ट टाइम आधार पर नौकरी पर रखा था। मैं किसी भी गलत काम की समर्थन नहीं करता हूँ। मैं मामले की जाँच में अधिकारियों का पूरा समर्थन करता हूँ। कानून को अपना काम करना चाहिए।”

इसके अलावा उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “वो एक बुजुर्ग आदमी है जो रिटायर हो गया है। वो मुझे थोड़ी सी मदद दे रहा था वो भी पार्ट टाइम जब उनकी तबीयत ठीक होती थी। इस खबर से मैं शॉक्ड हूँ। इसलिए मैंने कहा जो प्रशासन को करना है करने दीजिए, मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है। होने दीजिए, जो हो। अधिकारी जाँच करें। वो मेरे लिए नहीं गए थे एयरपोर्ट। मैं वहाँ हूँ ही नहीं। मैं यही हूँ। अगर वो दूसरे काम के लिए जा रहे हैं तो उसका जवाब उन्हें देना चाहिए।”

बता दें कि 29 मई 2024 को दिल्ली के इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि जिस समय कस्टम विभाग ने शिव कुमार को धरा उस समय वह दुबई से लौटे थे और अपने ही किसी विदेश से लौटे परिचित से सोने का हैंडओवर ले रहे थे। इसी बीच कस्टम विभाग ने शिव कुमार को पकड़ने की अपनी कार्रवाई की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -