Homeराजनीतिममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी कार्यालय में की गई जमकर तोड़फोड़

ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी कार्यालय में की गई जमकर तोड़फोड़

ममता बनर्जी के धरने के दौरान भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है, इसके लिए बीजेपी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदार बताया है

सीबीआई और ममता बनजी सरकार के बीच शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता नज़र आ रहा है। कल रात ममता के धरने पर बैठने के बाद से प्रदेश में उनके कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। अब ताजा मामला ममता बनर्जी के भवानीपोर निर्वाचन क्षेत्र से है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। जिसके बाद बंगाल बीजेपी ने अपने ट्वीटर हैंडल से तोड़फोड़ का वीडियो अपडेट किया है।

बीजेपी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आरोप है कि तोड़फोड़ तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है। ख़बरों के अनुसार इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केएन त्रिपाठी ने केंद्रीय गृह सचिव राजनाथ सिंह को एक रिपोर्ट सौंप दी है। गृहमंत्री ने मामले को लेकर उनसे बातचीत करते हुए मामले की रिपोर्ट माँगी थी।

CBI नोटिस का पुलिस कमिश्नर ने नहीं दिया था कोई जवाब

सीबीआई के अधिकारियों की मानें तो आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार, जो शारदा चिटफंड घोटाले मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी के प्रमुख थे, उनसे पूछताछ करना चाहती थी। अधिकारियों के अनुसार राजीव को जाँच में शामिल होने के लिए एक नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया था। इसके बाद सीबीआई की टीम राजीव कुमार के आवास पर पहुँची थी। जिसके बाद CBI टीम को पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त के आवास के अन्दर नहीं जाने दिया गया था, साथ ही उन्हें गिरफ़्तार भी किया गया था। हालाँकि, कुछ देर बाद सीबीआई अधिकारियों को छोड़ दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -