Homeराजनीति'जब बिल आया तो राहुल, सोनिया कहाँ थे?' - कृषि बिल को लेकर सड़क...

‘जब बिल आया तो राहुल, सोनिया कहाँ थे?’ – कृषि बिल को लेकर सड़क पर भिड़े हरसिमरत कौर और कॉन्ग्रेस MP रवनीत सिंह: देखें Video

"उस दिन दौरान राहुल गाँधी औऱ सोनिया गाँधी कहाँ थे, जब किसान बिल लाया गया था? सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने कृषि बिल के विरोध में सदन में अपनी बात क्यों नहीं रखी? इस पार्टी (कॉन्ग्रेस) ने सदन से वॉक आउट करके कृषि बिल को पास कराने में मदद की।"

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध को लेकर विपक्ष संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामा कर रहा है। इसका असर अब संसद भवन के बाहर भी दिखने लगा है। इस क्रम में बुधवार (4 अगस्त 2021) को शिरोमणि अकाली दल की नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल औऱ कॉन्ग्रेस के सांसद रवनीत सिंह राणा के बीच सड़क पर जमकर जुबानी बहस हो गई। कॉन्ग्रेस नेता ने हरसिमरत कौर बादल पर केंद्र सरकार की मदद करने का आरोप लगाया, जिस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कॉन्ग्रेस पर इस मुद्दे से भागने का आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के साथ हरसिमरत कौर बादल संसद भवन के बाहर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं, उसी दौरान उनकी कॉन्ग्रेस सांसद के साथ बहस हुई। इस दौरान कॉन्ग्रेस सांसद ने उन पर ड्रामा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस वक्त सदन में ये बिल पेश किया गया उस दौरान इनकी पार्टी (शिअद) सरकार के साथ थी। बिल पास होने के बाद इन्होंने घर जाकर इस्तीफा दिया।

हालाँकि, कॉन्ग्रेस सांसद रवनीत राणा के आरोपों को हरसिमरत कौर ने तुरंत ही खारिज कर दिया औऱ उन्होंने कॉन्ग्रेस पर भागने का आरोप लगाया। इसके बाद रवनीत राणा ने कहा कि जिस दिन इस बिल को पेश किया गया, उस दिन तो हरसिमरत कौर ने एक बार भी इस बिल का विरोध नहीं किया।

इस पर शिरोमणि अकाली दल की नेता ने रवनीत राणा से पूछा, “उस दिन दौरान राहुल गाँधी औऱ सोनिया गाँधी कहाँ थे, जब किसान बिल लाया गया था? सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने कृषि बिल के विरोध में सदन में अपनी बात क्यों नहीं रखी? इस पार्टी (कॉन्ग्रेस) ने सदन से वॉक आउट करके कृषि बिल को पास कराने में मदद की।”

इसके बाद संसद के अंदर जाते हुए कॉन्ग्रेस सांसद ने पत्रकारों से बात करते हुए शिरोमणि अकाली दल पर किसानों को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब ये लोग ड्रामा कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एमबाप्पे VS यमाल: FIFA World Cup के सेमीफाइनल में मजबूत फ्रेंच अटैक का मुकाबला शानदार स्पेनिश डिफेंस से, लगातार तीसरी बार फाइनल में एंट्री...

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक गोल खाने वाले स्पेन के सामने एमबाप्पे, डेंबेले और ओलीस को रोकने की बेहद कठिन चुनौती होगी।

सपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर-पौधरोपण का मुद्दा देकर खुद विदेश घूमने निकले अखिलेश जी: क्या UP चुनाव के लिए यही है आपकी राजनीति?

एक तरफ अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सत्ता हथियाने का ख्वाब बुन रहे हैं, दूसरी तरफ हर जरूरी मौकों पर विदेश यात्राएँ पर घूमने निकल पड़ते हैं।
- विज्ञापन -