Homeराजनीतिमहोत्सव महाशिवरात्रि का, गाना- अल्लाह हू से लेकर लड़का आँख मारे तक: देवभूमि में...

महोत्सव महाशिवरात्रि का, गाना- अल्लाह हू से लेकर लड़का आँख मारे तक: देवभूमि में घिरी कॉन्ग्रेस सरकार, हिमाचल के CM सुक्खू भी थे मौजूद

"जिस देवभूमि में हिंदू आबादी 97 प्रतिशत है, जहाँ की शिवरात्रि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है, जिसे छोटी काशी कहा जाता है, वहाँ पर 'अल्लाह हू' की कव्वाली गवाकर क्या सिद्ध करना चाहती है कॉन्ग्रेस?"

हिमाचल प्रदेश के मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivratri Festival) का आयोजन किया गया है। लेकिन धार्मिक महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति से विवाद खड़ा हो गया है। पहले दिन (19 फरवरी 2023) मंच से सूफी कलाकारों ने ‘अल्लाह हू’ गाया। अन्य कलाकारों ने भी बॉलीवुड के ऐसे गानों की प्रस्तुति दी जिससे राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार घिर गई है। भाजपा समेत नेटिजन्स ने इस पर ऐतरात जताया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में साबरी ब्रदर्स यानी आफताब साबरी और हाशिम साबरी की टीम को बुलाया गया था। साबरी ब्रदर्स ने मंच से ‘अल्लाह हू अल्लाह हू’ कव्वाली गाई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद थे। साबरी ब्रदर्स के अलावा स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी, पंजाबी और दूसरे लोकगीत गाए। बिलासपुर से आई गायिका राखी गौतम ने शिवरात्रि महोत्सव में ‘बाँहों में चले आओ, लड़का आँख मारे, सात समुंदर पार और इश्क दी गली विच नो एंट्री’ समेत बॉलीवुड के कई गाने गाए।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महाशिवरात्रि के नाम पर आयोजित महोत्सव में ‘अल्लाह हू’ गाए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया गया है। हिमाचल प्रदेश बीजेपी की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है, “चुनाव जीतने के बाद कॉन्ग्रेस नेताओं ने कहा था कि हमने हिंदुत्व को हरा दिया है, क्या यह हरकत उसी का प्रमाण है? जिस देवभूमि में हिंदू आबादी 97 प्रतिशत है, जहाँ की शिवरात्रि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है, जिसे छोटी काशी कहा जाता है, वहाँ पर ‘अल्लाह हू’ की कव्वाली गवाकर क्या सिद्ध करना चाहती है कॉन्ग्रेस?”

हिमाचल बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि उनका विरोध किसी धर्म विशेष से नहीं, बल्कि मंच से है। जिस मंच से हिंदू त्योहार मनाया जा रहा हो वहाँ ‘अल्लाह हू’ की कव्वाली गलत है। बीजेपी ने राज्य कॉन्ग्रेस सरकार को हिंदुओं की भावना आहत करने के लिए माफी माँगने की माँग की है।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान दी गई प्रस्तुतियों का नेटिजन्स ने भी विरोध जताया है। मिस्टर सिन्हा नामक ट्विटर यूजर ने ‘अल्लाह हू’ परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “यकीन मानिए यह कोई कव्वाली का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव’ का उद्घाटन समारोह है।”

इस वीडियो को शेयर करते हुए निशांत आज़ाद नाम के यूजर ने लिखा कि देख लीजिए कॉन्ग्रेस सरकार में महाशिवरात्रि कैसे मनाई जाती है। बाबा सब देख रहे हैं।

ट्विटर पर Piha02526 नामकर यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि हिमाचल के मंडी में राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिवरात्रि महोत्सव का आनंद लें। ओल्ड पेंसन स्कीम (ओपीएस) और 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए हिमाचली लोगों ने ‘ॐ नमः शिवाय’ की जगह ‘अल्लाह हू’ को चुना।

बता दें कि सात दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव 24 फरवरी 2023 तक मनाया जाएगा। विवाद पर कॉन्ग्रेस की तरफ से अभी तक किसी तरह की सफाई नहीं दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -