Homeराजनीति7 तरीकों से मैंने देखा, मोदी की जीत तय: बेजान दारुवाला की भविष्यवाणी

7 तरीकों से मैंने देखा, मोदी की जीत तय: बेजान दारुवाला की भविष्यवाणी

न सिर्फ मीडिया और अन्य संस्थानों के एग्जिट पोल, बल्कि कॉन्ग्रेस का खुद का एग्जिट पोल भाजपा-नीत एनडीए को 272 के बहुमत के आँकड़े के करीब 230 के आस-पास सीटें दे रहा है।

चुनावों के नतीजे थोड़ी ही देर में सामने आने लगेंगे और रुझानों से 11 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि किस पार्टी या गठबंधन को जनादेश मिलेगा। हालाँकि, हम भारतवासियों को हर तरह से नतीजे पता करने का कुतूहल होता है। इसी सन्दर्भ में प्रसिद्ध ज्योतिषशास्त्री बेजान दारुवाला ने जो भविष्यवाणी की थी हम वो बताने जा रहे हैं।

बेजन दारूवाला ने न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनावों में NDA को बहुमत मिलेगा और वो मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएँगे। उन्होंने कहा था कि जिन 7 मानदंडों पर वो राहुल गाँधी और मोदी को आँक रहे हैं, उनके सितारे बताते हैं कि इस बार भी मोदी की ही जीत होने वाली है।

इससे पहले, 19 मई को मतदान समाप्त होने और एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के अनुमान के बाद से विपक्षी नेताओं में हिंसा की धमकी की बाढ़ सी आ गई है। पहले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मनमुताबिक परिणाम न आने पर सड़कों पर खून बहाने की धमकी दी, फिर सीताराम येचुरी ने कानून व्यवस्था की चिंता की आड़ लेकर यही प्रयास किया, और अंत में गृह मंत्रालय को कल परिणामों की घोषणा के समय भारी हिंसा की आशंका को देखते हुए सभी राज्यों को हाई अलर्ट जारी करना पड़ा।

न सिर्फ मीडिया और अन्य संस्थानों के एग्जिट पोल, बल्कि कॉन्ग्रेस का खुद का एग्जिट पोल भाजपा-नीत एनडीए को 272 के बहुमत के आँकड़े के करीब 230 के आस-पास सीटें दे रहा है। भाजपा को भी 200 के करीब सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके उलट पूरा यूपीए मिल कर भी इस सर्वे में 200 का आँकड़ा नहीं छू पा रहा है। कॉन्ग्रेस खुद 140 पर सिमटती हुई नजर आ रही है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -