Homeराजनीतिसिनेमा बनाने वाला जाफ़र सादिक, असली काम ₹2000 करोड़ का ड्रग रैकेट… CM स्टालिन...

सिनेमा बनाने वाला जाफ़र सादिक, असली काम ₹2000 करोड़ का ड्रग रैकेट… CM स्टालिन और DMK से कनेक्शन, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड तक डायरेक्ट सप्लाई

जाफ़र सादिक इस पूरे ड्रग नेटवर्क का सरगना माना जा रहा है। वह तमिल फिल्म निर्माता है। उसने फिल्म 'मंगाई' बनाई थी। इसका एक गाना उदयानिधि की पत्नी के हाथों लॉन्च किया गया था। इससे पहले वह तमिलनाडु के CM स्टालिन ने भी मिला था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक कार्रवाई में दिल्ली में बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ है। इसका सरगना एक तमिल फिल्म निर्माता जाफ़र सादिक बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है। इस तमिल फिल्म निर्माता की तस्वीरें तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के साथ भी सामने आई थीं। उसकी प्रशंसा में स्टालिन के बेटे उदयानिधि ने पोस्ट लिखा था।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पड़े इस छापे से कई बड़े खुलासे हुए हैं। दिल्ली के एक गोदाम में मारे गए इस छापे में 50 किलो ड्रग बरामद हुई है। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस गैंग के तार तमिलनाडु के एक फिल्म जाफ़र सादिक निर्माता से जुड़े हैं, जो इस पूरे खेल का सरगना माना जा रहा है।

इस छापे में स्यूडोफेड्राइन नाम की एक ड्रग बरामद हुई है। सामने आया है कि यह रैकेट इस ड्रग को अलग अलग खाने के सामान में छुपा कर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भेज रहा था, जहाँ इसकी कीमत करोड़ों में है। यह सामने आया है कि बीते तीन वर्षों में 3500 किलो से अधिक ड्रग इन देशों को भेजी जा चुकी है। अब तक 45 बार यहाँ ड्रग भेजी गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजर में कीमत कम से कम ₹2000 करोड़ बताई जा रही।

CM स्टालिन के साथ जाफ़र सादिक

जाफ़र सादिक इस पूरे ड्रग नेटवर्क का सरगना माना जा रहा है। वह एक तमिल फिल्म निर्माता है। उसने एक फिल्म ‘मंगाई’ बनाई थी। इसका एक गाना उदयानिधि की पत्नी के हाथों लॉन्च किया गया था। इससे पहले वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी मिला था। वह सीएम स्टालिन से 17 दिसम्बर 2023 को मिला था। सादिक ने इस दौरान उन्हें ₹10 लाख चेक सौंपा था। यह चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए था। यह दान उसने तूफ़ान मिचौन्ग के बाद दिया था।

वह सिर्फ सीएम स्टालिन से ही नहीं बल्कि उनके बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयानिधि स्टालिन से भी मिला था। उन्हें इसने ₹2 लाख का चेक सौंपा था, जो मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए था। इस दान को लेकर उदयानिधि ने सादिक की प्रशंसा में एक पोस्ट भी लिखा था, वह अब डिलीट कर दिया गया है।

जाफ़र सादिक तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK से जुड़ा हुआ है और इसकी NRI विंग का मैनेजर है। उसकी कई DMK सांसदों और विधायकों के साथ फोटो हैं।

अन्नामलाई ने उठाए सवाल

सादिक पर हुए इस खुलासे के बाद अब तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सादिक के फोटो मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़ी हस्तियों के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि जबसे राज्य में डीएमके की सरकार आई है, ड्रग्स का असर बढ़ गया है। स्कूलों में भी ड्रग उपलब्ध हैं। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से मामले में कार्रवाई की माँग की है।

बताया गया है कि इस मामले के खुलने के बाद सादिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस सलीम और मोईद नाम के अन्य दो व्यक्तियों को इस मामले में ढूँढ रही है। बताया जा रहा है दिल्ली में छापे के दौरान पकड़े गए तीनों व्यक्ति भी तमिलनाडु के हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का महापर्व, महर्षि वेदव्यास की जयंती और ज्ञान-परंपरा को नमन: बौद्ध-जैन और योग परंपरा में विशेष महत्व, जानिए आधुनिक...

गुरु पूर्णिमा पर जानिए महर्षि वेदव्यास का अद्भुत योगदान, गुरु-शिष्य परंपरा, सनातन संस्कृति में गुरु का महत्व और इस पर्व का आध्यात्मिक संदेश।

न सबूत, न तर्क… सिर्फ मनगढ़ंत कहानियाँ: जानिए कैसे न्यूजलॉन्ड्री ने एक ‘ट्रक’ को दिखाकर दिल्ली पुलिस को किया बदनाम, उपद्रवियों को लेकर नहीं...

न्यूजलॉन्ड्री ने अपनी रिपोर्ट में शब्दों का ऐसा हेर-फेर किया, जिससे पाठकों को लगे कि दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर पत्थरों से भरा डंपर ट्रक संसद मार्ग थाने के पास खड़ा किया था।
- विज्ञापन -