HomeराजनीतिCM ऑफिस में रोज खाते थे 993 अंडा पफ, जगन मोहन के राज में...

CM ऑफिस में रोज खाते थे 993 अंडा पफ, जगन मोहन के राज में ₹3.6 करोड़ इसी एक चीज पर हुए खर्च: वाईएसआर कॉन्ग्रेस ने दावों को बताया झूठा, TDP बता रही स्कैंडल

TDP ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों ने 2019-24 के बीच हर साल औसतन 72 लाख के अंडा पफ खा डाले। यह खर्चा पाँच साल में ₹3.6 करोड़ पहुँच गया। आरोप है कि CM कार्यालय में पाँच साल में 18 लाख अंडा पफ खाए गए। यानी प्रतिदिन CM कार्यालय में 993 अंडा पफ खाए जा रहे थे।

आंध्र प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से लगातार TDP पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खर्चे खंगाल रही है। TDP जगन सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाती आई है। अब CM जगन के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय के ₹3.6 करोड़ का खर्चा अंडा पफ पर करने का मामला सामने आया है। YSRCP ने इन खबरों को नकारा है जबकि TDP लगातार अपने हमले बढ़ाती जा रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, TDP ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने 2019-24 के बीच हर साल औसतन 72 लाख के अंडा पफ खा डाले। यह खर्चा पाँच साल में ₹3.6 करोड़ पहुँच गया। आरोप है कि CM कार्यालय में पाँच साल में 18 लाख अंडा पफ खाए गए। यानी प्रतिदिन CM कार्यालय में 993 अंडा पफ खाए जा रहे थे। जगन मोहन सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को ‘एग पफ स्कैंडल’ का नाम दिया गया है।

इस कथित अंडा पफ घोटाले के सामने आने के बाद सत्तारूढ़ TDP और YSRCP के बीच जंग भी चालू हो गई है। YSRCP ने अंडा पफ सम्बन्धित इन खबरों को झूठ बताया है। YSRCP ने इन खबरों का खंडन करते हुए एक ट्वीट किया है। YSRCP ने लिखा कि TDP जानबूझ कर जगन मोहन रेड्डी पर कीचड़ उछाल रही है।

YSRCP ने यह भी कहा है कि घोटाले की बात पूरी तरह झूठ है और अगर इसको सिद्ध नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। YSRCP ने आरोप लगाया कि 2014-19 के बीच चन्द्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश के चाय नाश्ते पर ही ₹8.5 करोड़ खर्च हुए।

वहीं TDP लगातार जगन मोहन रेड्डी पर हमले बोल रही है। TDP का आरोप है कि ना सिर्फ अंडा पफ पर बल्कि अन्य कार्यों में भी जगन मोहन रेड्डी सरकार में पैसा पानी की तरह बहाया गया। TDP ने YSRCP से पूछा है कि ₹500 करोड़ का महल किसने बनवाया था और किसने ₹700 करोड़ की मूर्तियाँ लगवाई थी। TDP ने अन्य कई खर्चे के आरोप YSRCP पर जड़े हैं।

हालाँकि, अभी इस घोटाले को लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालाँकि, फिर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी और पाँच वर्षों से सत्ता में काबिज YSRCP को बाहर कर दिया था। सत्ता में आने के बाद से लगातार TDP सरकार जगन मोहन रेड्डी की सरकार के दौरान हुई कथित अनियमितताओं को लेकर जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ ऊर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -