Wednesday, March 5, 2025
Homeराजनीतिकाफिला लेकर 'साधना' करने होशियारपुर पहुँचे अरविंद केजरीवाल, 'VVIP विपश्यना' पर AAP सांसद ने...

काफिला लेकर ‘साधना’ करने होशियारपुर पहुँचे अरविंद केजरीवाल, ‘VVIP विपश्यना’ पर AAP सांसद ने भी उठाया सवाल: कहा- पंजाब को ऐशो आराम का जरिया बनाया

केजरीवाल के लिए कई बुलेटप्रूफ गाड़ियों का भी इंतजाम था। उनके वीडियो पर AAP की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि केजरीवाल का काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी बड़ा था।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया अरविन्द केजरीवाल पंजाब पहुँचे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद वह अब पंजाब में VVIP दर्जे का फायदा ले रहे हैं। यहाँ उनके साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा है। वह पंजाब में विपश्यना करने गए हैं। यहाँ भगवंत मान की सरकार उनकी अगवानी में लगी हुई है। लम्बे काफिले और VVIP ट्रीटमेंट के चलते अब उनकी आलोचना हो रही है। उनकी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उनकी आलोचना की है।

केजरीवाल मंगलवार (4 मार्च, 2025) को पंजाब के होशियारपुर पहुँचे थे। यहाँ वह धम्म ध्वजा विपश्यना केंद्र में पहुँचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं। बुधवार को यह विपश्यना प्रोग्राम चालू होगा। विपश्यना का यह कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। केजरीवाल का इस विपश्यना केंद्र में पहुँचने का एक वीडियो भी सामने आया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी आलोचना चालू हो गई। वीडियो में दिखता है कि केजरीवाल को विपश्यना केंद्र में ले जाने वाले काफिले में लाल-नीली बत्तियाँ लगी कई गाड़ियाँ। एक वीडियो में कई दर्जन ऐसी गाड़ियाँ दिखती हैं। इस काफिले में स्कॉर्पियो, थार जैसी सरकारी गाड़ियाँ भी थीं।

केजरीवाल के लिए कई बुलेटप्रूफ गाड़ियों का भी इंतजाम था। उनके इस वीडियो पर AAP की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि केजरीवाल का काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी बड़ा था।

उन्होंने लिखा, “जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद डोनाल्ड ट्रम्प से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना लिया है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा?”

उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के खजाने से लाखों रूपए उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविन्द केजरीवाल को विपश्यना के लिए भी अब 100 कमांडो और करोड़ों की गाड़ियाँ चाहिए। केजरीवाल और AAP पर पहले भी पंजाब के संसाधनों के दोहन के आरोप लगते रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खर्च- ₹7500 करोड़, फायदा- ₹3 लाख करोड़: प्रयागराज महाकुंभ से अर्थव्यवस्था भी बम-बम, जानिए कौन हैं वह नाविक जिन्होंने 45 दिन में कमाए ₹30...

सीएम योगी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान होटल उद्योग में ₹40 हजार करोड़, खाने-पीने और FMCG में ₹33 हजार करोड़, परिवहन क्षेत्र में ₹1.5 लाख करोड़ का फायदा हुआ है।

मार-मार कर तोड़ दी भारतवंशी नर्स के चेहरे की सारी हड्डियाँ, अमेरिका में इलाज के दौरान नस्लीय हमला: कहा- भारतीय एकदम बेकार, मैंने एक...

लीलम्मा लाल का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले के चलते उनकी दोनों आँखों की रोशनी जाने की आशंका है।
- विज्ञापन -