Homeराजनीतिकिरण खेर-रीता बहुगुणा को आराम, अफजाल से भिड़ेंगे पारसनाथ-पवन सिंह की जगह अहूलवालिया: BJP...

किरण खेर-रीता बहुगुणा को आराम, अफजाल से भिड़ेंगे पारसनाथ-पवन सिंह की जगह अहूलवालिया: BJP की 10वीं लिस्ट में 9 नाम

बता दें कि भाजपा ने अब तक 413 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, अभी भी कुछ ऐसी सीटें हैं, जहाँ के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। इनमें सबसे प्रमुख सीट उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट है। इस सीट से भाजपा के ब्रिजभूषण शरण सिंह लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 9 उम्मीदवारों वाली अपनी 10वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में बलिया, गाजीपुर, आसनसोल, मैनपुरी, इलाहाबाद, चंडीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। भाजपा ने बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है। वहीं, इलाहाबाद से केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को टिकट मिला है।

बलिया सीट से भाजपा ने साल 2019 के लोकसभा चुनावों में वीरेंद्र सिंह मस्त को उम्मीदवार बनाया था। इस बार उनका टिकट काटकर नीरज शेखर को मैदान में उतारा गया है। वहीं, इलाहाबाद सीट से सांसद रही रीता बहुगुणा जोशी का भी इस बार टिकट काट दिया गया है। उन्होंने पिछली बार अपने बेटे के लिए टिकट माँगा था। हालाँकि, पार्टी ने नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया है।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से एसएस अहलुवालिया को टिकट दिया है। इस सीट के लिए भाजपा ने पहले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को टिकट दिया था। हालाँकि, पवन सिंह ने उस दौरान अपना नाम वापस ले लिया था। अहलुवालिया साल 2019 में दुर्गापुर से और 2014 में दार्जिलिंग सीट से चुनवा जीतकर सांसद बने थे। वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

यूपी के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने जयवीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनावों में पार्टी ने यहाँ से प्रेम सिंह शाक्य को टिकट दिया था। वहीं, जबकि SC के आरक्षित कौशाम्बी सीट से विनोद सोनकर और मछलीशहर से बीपी सरोज को पार्टी ने एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।

इलाहाबाद से सटे फूलपुर से पार्टी ने प्रवीण पटेल को मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनावों में यहाँ से केशरी देवी पटेल को टिकट मिला था। गाजीपुर से पार्टी ने पारसनाथ राय को मैदान में उतारा है। पिछली बार यहाँ से मनोज सिन्हा चुनाव जीते थे। वे फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैं।

वहीं, चंडीगढ़ से इस बार बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की अभिनेत्री पत्नी किरण खेर के बजाय संजय टंडन को टिकट दिया गया है। किरण खेर को कैंसर बताया जाता है। स्वास्थ्य कारणों से वह राजनीति से अलग होना चाहती थीं। इसको देखते हुए पार्टी ने उम्मीदवार को बदलते हुए संजय टंडन को टिकट दिया है।

बता दें कि भाजपा ने अब तक 413 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, अभी भी कुछ ऐसी सीटें हैं, जहाँ के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। इनमें सबसे प्रमुख सीट उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट है। इस सीट से भाजपा के ब्रिजभूषण शरण सिंह लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -