Homeराजनीति'मैंने BJP का झंडा लगाया, कॉन्ग्रेस के राजाराम ने मुझे और मेरी पत्नी को...

‘मैंने BJP का झंडा लगाया, कॉन्ग्रेस के राजाराम ने मुझे और मेरी पत्नी को दिन-दहाड़े पीटा’ – देखें Video

एसपी अनुराग सुजानिया का कहना है कि जब इनके विवाद का मामला दर्ज हुआ था, तो इसके पीछे का कारण अवैध शराब बेचना था। उन्होंने कहा कि अभी तक राजनीतिक झंडा उतारने को लेकर कोई सबूत सामने नहीं आया है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के लिधौरा थाना क्षेत्र के खरो गाँव में कॉन्ग्रेस समर्थकों द्वारा पिटाई की खबर सामने आई है। यहाँ के एक दंपती को उन लोगों ने इसलिए पीट दिया, क्योंकि उसने अपनी गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगाया था। पीड़ित राकेश ने बताया कि वो भाजपा समर्थक है और उसने अपनी गाड़ी के ऊपर बीजेपी का झंडा लगाया था। इस पर उसके पड़ोसी राजाराम, जो कि कॉन्ग्रेस का आदमी है, ने उससे झंडा हटाने के लिए कहा। मगर राकेश ने मना कर दिया।

जब राकेश ने झंडा उतारने से मना किया तो राजाराम ने उसके साथ बदतमीजी की। फिर उसकी और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। साथ ही राकेश ने बताया कि उसके पड़ोसी ने अपने विकलांग बेटे को दारू पिलाकर उसके दरवाजे पर बैठा दिया है और वो गाली-गलौज कर रहा है।

वहीं एसपी अनुराग सुजानिया का कहना है कि जब इनके विवाद का मामला दर्ज हुआ था, तो इसके पीछे का कारण अवैध शराब बेचना था। उन्होंने कहा कि अभी तक राजनीतिक झंडा उतारने को लेकर कोई सबूत सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है इस तथ्य को लेकर भी जाँच की जा रही है।

एसपी का कहना है कि पहले भी इनके बीच विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। राकेश ने कहा कि पहले वो अवैध शराब बेचता था, लेकिन अब नहीं बेचता है। फिर भी ये लोग उसे परेशान करते हैं, उसके साथ मारपीट करते हैं। इनके साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -