Homeराजनीति'यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान': PM मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक...

‘यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान’: PM मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सिर्फ 4 लोगों को मिला है ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’

पीएम मोदी ने कहा, "एक भारतीय के नाते मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है, आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। हर पुरस्कार अपने आप में विशेष होता ही है लेकिन जब किसी अन्य देश से पुरस्कार मिलता है तो यह महसूस होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्हें आज (22 मार्च 2024) भूटान में वहाँ के राजा से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ। पीएम मोदी पहले विदेशी शानाध्यक्ष हैं जिन्हें भूटान ने इस सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (Order of the Druk Gyalpo)’ से नवाजा है। इससे पहले ये सम्मान सिर्फ चार लोगों को मिला है। साल 2008 में यह पुरस्कार रॉयल क्वीन आशी केसांग वांगचुक को दिया गया था। इसके बाद ये सम्मान अब पीएम मोदी को मिला है। उनके अवार्ड पाते ही चारों ओर तालियाँ बजीं। सबने खड़े होकर पीएम का अभिवादन किया।

भूटान के राजा द्वारा ‘सर्वोच्च नागरिक सम्मान’ से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “आज एक भारतीय के नाते मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है, आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। हर पुरस्कार अपने आप में विशेष होता ही है लेकिन जब किसी अन्य देश से पुरस्कार मिलता है तो यह महसूस होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “140 करोड़ भारतवासी जानते हैं कि भूटान के लोग उनके अपने परिवार के सदस्य हैं। भूटान के लोग भी यह जानते हैं और मानते हैं कि भारत उनका परिवार है। हमारे संबंध, मित्रता, आपसी सहयोग और विश्वास अटूट है। इसलिए मेरे लिए आज का यह दिन बहुत विशेष है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “भारत और भूटान एक साझी विरासत का हिस्सा है। भारत भगवान बुद्ध की भूमि है, उनकी तपोस्थली है। भारत वह भूमि है जहाँ बुद्ध को बोध प्राप्त हुआ था। भूटान ने भगवान बुद्ध की उन शिक्षाओं को आत्मसात किया, उन्हें संरक्षित किया।”

बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों दो दिन के भूटान दौरे पर हैं। वहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ। शुक्रवार को वो राजधानी थींपू के ताशिचो दजोंग पैलेस पहुँचे। यहाँ उनका औपचारिक रूप से स्वागत हुआ। स्वयं भूटान के राजा जिग्मे वागंचुक ने उनसे मुलाकात की। वहीं उनसे पहले वहाँ के पीएम शेरिंग टोबगे ने पारो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को देख उन्हें गले लगाया था और उन्हें कहा था- “स्वागत है मेरे बड़े भाई।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सिनेमाई परदे पर यूरोप की सुलगती हकीकत है Citizen Vigilante Movie: समझें- क्यों परेशान हैं दुनिया भर के इस्लामी कट्टरपंथी और लेफ्ट लिबरल?

लिबरल और वामपंथी समीक्षक 'सिटीजन विजिलांते' फिल्म को चाहे कितनी भी कम रेटिंग क्यों न दें, इस फिल्म ने अपना काम कर दिया है।

BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा हैक हो सकता है तो EVM क्यों नहीं हैक हो सकती? लेफ्ट-लिबरल्स के ‘लॉजिक’ पर माथा गरम करने से पहले...

BAT-BMS ऐप को EVM से जोड़कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पड़ताल। जानिए कैसे काम करता है ऐप, क्यों हुई कार्रवाई और EVM इससे कैसे अलग है।
- विज्ञापन -