Homeदेश-समाजविकसित भारत के निर्माण में बढ़ रही युवाओं की भागीदारी, पीएम मोदी ने 51...

विकसित भारत के निर्माण में बढ़ रही युवाओं की भागीदारी, पीएम मोदी ने 51 हजार बाँटे नियुक्ति पत्र: बोले- नई ‘इम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम बिना पर्ची, बिना खर्ची वाला’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (12 जुलाई 2025) को 16वें रोजगार मेले में भाग लिया। मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। ये युवा अब विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में काम करेंगे। देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के जरिए अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (12 जुलाई 2025) को 16वें रोजगार मेले में भाग लिया। मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।

ये युवा अब विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में काम करेंगे। देश भर में आयोजित रोजगार मेलों के जरिए अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

सरकारी नौकरियों पर जोर और पारदर्शिता

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को पक्की नौकरी देने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ वाली प्रक्रिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नए युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के बारे में एक्स (पहले ट्विटर) पर भी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती है।

‘इम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम’ और निजी क्षेत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। इसके लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इसका नाम ‘इम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम’ है।

इस योजना के तहत, सरकार निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 देगी। यह राशि उनकी पहली नौकरी की पहली सैलरी में सरकार का योगदान होगी।

इस योजना के लिए सरकार ने करीब ₹1 लाख करोड़ का बजट बनाया है। इस स्कीम से लगभग 3.5 करोड़ नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -